jhankar
ब्रेकिंग
गंजाल नदी में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी मकड़ाई समाचार की खबर का बड़ा असर: समोई गांव में एक महीने से बंद हैंडपंपों की मरम्मत शुरू हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड... जल संसाधन विभाग की कार्यपालन यंत्री ने हंडिया शाखा नहर संभाग की नहरों का किया निरीक्षण मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध नर्मदा के तटीय क्षेत्रों में 9 प्रकरण दर्ज विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के लिए राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया औचक निरीक्षण

बिजली विभाग की टीम कर रही आकस्मिक निरीक्षण गड़बडी मिलने पर तत्काल कार्यवाही

मकड़ाई समाचार हरदा।मप्र विद्युत वितरण कंपनी लोगो के बिजली कनेक्शनो की अचानक निरीक्षण कर रही है। जहां बिजली चोरी मिली वहां पर तत्काल कार्यवाही की जा रही है। इसमें विशेषकर मीटर के साथ छेड़छाड़ किसी प्रकार अवैध तकनीकि प्रयोग हो जांच में पाए जाने पर विभाग की टीम तुरंत कार्यवाही कर भी रही हैं। शनिवार कोे विभाग के असिस्टेंट इंजीनियर भूपेंद्र मीणा अवस्थी कंपाउंड और मानपुरा क्षेत्र में बिजली के कनेक्शन की जांच की। जहां पर बिजली कनेक्शन के मीटर चेक करते समय उसमें छेद पाए गए। घर का लोड भी अधिक पाया गया। जबकि बिजली के बिल काफी कम आ रहे थे। मीणा ने बताया ताहिर हुसैन के मीटर पर5655 वॉट लोड हूमेन बानो के मीटर में 3988 वाट, शब्बीर हुसैन के मीटर पर 6219 वाट और मनोहर लाल के मीटर में 3260 वाट लोड पाया गया है। इन उपभोक्ताओ पर भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के अंतर्गत बिजली चोरी के प्रकरण बनाए हैं।इन्हे खपत के अनुसार बिल भेजा जायेगा अगर बिल की राशि जमा नही की जाने पर मामला विशेष न्यायालय में पेश किया जाएगा।