jhankar
ब्रेकिंग
हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी भाव: 15 अक्टूबर को जानिए गेहूं, सोयाबीन, मक्का सहित अन्य फसलों के दाम नवरात्र पर्व को लेकर टिमरनी पुलिस अलर्ट, देवी पंडालों और गरबा स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी! नए पंजीयन को लेकर बढ़ी उम्मीदें, जानिए क्या है ताजा अपडेट सन्यासा–खोड़ियाखेड़ी सड़क निर्माण की मांग, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, कलेक्टर और विधायक से लगाई गुहार हरदा में 165 आपदा मित्र वॉलेंटियर्स को दिया जाएगा 7 दिवसीय प्रशिक्षण रबी सिंचाई हेतु जल उपलब्धता, नहरों के संधारण एवं कृषकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर हुई चर्चा खाद, बिजली और टोकन की समस्या को लेकर किसानों का आक्रोश, कलेक्टर कार्यालय का घेराव कृषि उपज मंडी हरदा में तीन दिन बंद रहेगी नीलामी राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर कृषक-वैज्ञानिक परिचर्चा आयोजित हरदा में अवैध खनिज रेत परिवहन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

6 दिन में हो गए 11 हजार पॉजिटिव, 8 फीसद रही संक्रमण दर

इंदौर । शहर में सिर्फ छह दिन में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 10 हजार से बढ़कर 11 हजार हो गई। इस दौरान संक्रमण की दर आठ फीसद रही। 17 से 22 अगस्त के बीच 13912 सैंपल जांचे गए और 1112 पॉजिटिव मरीज मिले, जबकि 16 मरीजों की मौत हुई। संक्रमण की दर और पॉजिटिव मरीज मिलने का सिलसिला ऐसा ही चलता रहा तो अनुमान है कि अगस्त अंत तक शहर में पॉजिटिव मरीजों की संख्या साढ़े 12 हजार हो जाएगी।

शहर के विभिन्ना अस्पतालों में फिलहाल तीन हजार से ज्यादा मरीजों का इलाज चल रहा है। कोरोना का पहला मरीज यहां 24 मार्च को मिला था। शून्य से एक हजार मरीजों के दौरान जहां संक्रमण की दर 21 प्रतिशत से ज्यादा थी, वहीं एक हजार से दो हजार के बीच यह 8.77 पर आ गई। पिछले 10 दिनों के आंकड़े देखें तो नौ दिन ऐसे रहे जब शहर में नए पॉजिटिव मरीजों की संख्या 150 से अधिक रही है।

कोरोना की इंदौर में चाल

हजार (लगभग) – कब से कब तक – दिन – सैंपल – पॉजिटिव – प्रतिशत – मौत

- Install Android App -

पहला – 24 मार्च से 23 अप्रैल – 31 – 4842 – 1029 – 21.25 – 55

दूसरा – 24 अप्रैल से 11 मई – 18 – 11247 – 987 – 8.77 – 37

तीसरा – 12 मई से 23 मई – 12 – 12975 – 992 – 7.64 – 22

चौथा – 24 मई से 12 जून – 20 – 28700 – 1021 – 3.55 – 52

पांचवां – 13 जून से 8 जुलाई – 26 – 39718 – 1014 – 2.55 – 89