jhankar
ब्रेकिंग
डोल ग्यारस पर 5 विमान निकले, जगह-जगह ग्रामीणो ने की पुष्प वर्षा सेवा संकल्प अभियान- संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में 72 विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर हरदा: साल्याखेड़ी में ट्यूबवेल की चपेट में आया 12 साल का मासूम, करंट लगने से मौत खनन माफिया का कहर ड्यूटी पर तैनात वन रेंजर को डंपर ने 50 मीटर घसीटा हुई दर्दनाक मौत सोनभद्र केस में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला "सिर्फ धर्म बदलने से ST दर्जा खत्म नहीं होगा" आज कैसा रहेगा मध्य प्रदेश का मौसम आजमगढ़ ट्रिपल मर्डर केस: पूजा को लेकर विवाद में तीन की हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी ढेर आज 23 सितंबर 2026 का सुविचार मुस्लिम धर्मावलम्बी ने डोल ग्यारस झांकियों पर की पुष्पवर्षा Harda big news: सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38.15 ग्राम मादक पदार्थ जब्त ₹11.60 लाख का माल बर...

ग्वालियर : मैगी में नींद की गोलियां खिलाकर भागने वाली नातिन को 7 साल की सजा

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिला न्यायालय ने अपने नाना समेत अन्य परिजनों को मैगी में नींद की गोलियां मिलाकर खिलाने वाली नातिन को गैर इरादतन हत्या के मामले में सजा सुनाई है। उसे जिला न्यायालय से न्यायिक अभिरक्षा में सेंट्रल जेल भेज दिया गया है। काजल नाम की यह लड़की घर से कीमती सामान लेकर भाग निकली थी। बीमार नाना ने घटना के तीन दिन बाद ही दम तोड़ दिया था।

प्रेमी को दोष मुक्त किया

- Install Android App -

इस मामले में जिला न्यायालय ने आरोपी नातिन काजल को 7 साल के सश्रम कारावास की सजा से दंडित किया है, जबकि उसके प्रेमी को दोष मुक्त कर दिया है। काजल अपने प्रेमी के साथ घर का सामान लेकर भाग निकली थी। भागने से पहले उसने मैगी में नींद की गोलियां बडी मात्रा में मिलाकर नाना को खिला दी थीं। जिससे वह भी बेहोश हो गई। काजल ने अपने मामा सोनू को भी यह मैगी खिलाई थी, लेकिन वह किसी तरह बच गए थे। लेकिन नाना किशन लाल हृदय रोग और टीबी से पीड़ित थे। नींद की गोलियों ने उन पर व्यापक असर किया और उनकी मौत हो गई।

गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था

घटना सिरोल थाना क्षेत्र की थी। घटना के बाद पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच की और उसके बाद काजल को गिरफ्तार कर लिया था। काजल ने पुलिस को बताया कि उसने मैगी में एक दर्जन से अधिक नींद की गोलियां मिलाई थी और उसके बाद उसने यह मैगी अपने नाना और मामा को खिलाई थी, लेकिन इस घटना के तीन दिन बाद उसके नाना की मौत हो गई थी। काजल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।