jhankar
ब्रेकिंग
सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली अमृत-2 योजना में पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने लगाया लापरवाही का आरोप   कच्ची सड़कों से त्रस्त गांव वाले, बोले - पक्की सड़क नहीं तो करेंगे चुनाव बहिष्कार ऑपरेशन के बाद भी पत्नी ने दिया बच्चे को जन्म, दिव्यांग पति ने कलेक्टर से मांगी आर्थिक सहायता कलेक्टर हरदा ने तत्कालीन तहसीलदार श्रीमती एक्का पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की ! 13 माह बाद ...

8 शादियां करने वाली लुटेरी दुल्हन, निकली एड्स पीड़ित , पुलिस को अब पूर्व पतियों की तलाश, होगी जांच

लुटेरी दुल्हन का प्रेमजाल युवाओ को फंसाकर कर चुकी है आठ शादियां, 9 वे पति से करने वाली थी शादी पुलिस ने पकड़ लिया

- Install Android App -

पटियाला। पंजाब और हरियाणा के आठ युवकों को फंसा कर उनसे शादी रचा कर गहने और नकदी लूटकर फरार होने वाली लुटेरी दुल्हन अब मेडिकल जांच में एड्स पीड़ित मिली है। पुलिस अब लुटेरी दुल्हन से शादी रचाने वाले युवकों की जांच करवा रही है। वहीं लुटेरी दुल्हन के खिलाफ जानलेवा बीमारी फैलाने के आरोप में भी केस दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि पटियाला पुलिस ने 26 अगस्त को लुटेरी दुल्हन के अलावा इस शातिर गैंग के तीन लोगों को कस्बा देवीगढ़ से उस समय गिरफ्तार किया था, जब वह 9वीं शादी रचाने पहुंची थी। इस गैंग में लुटेरी दुल्हन के अलावा उसकी मां निवासी पटियाला, एक अन्य महिला निवासी पावला जिला कैथल (हरियाणा) और गैंग का मुख्य सरगना रणवीर सिंह उर्फ राणा निवासी गांव ढंडरियां शामिल हैं। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। उन युवको का पता लगाया जा रहा है। जिनसे इस लुटेरी दुल्हन ने शादी की है।