ब्रेकिंग
कुख्यात डकैत पान सिंह तोमर की पौती ने बिजली अधिकारी को मारे थप्पड़ और घूंसे हज़रत सैयद हंडिया शाह भडंग पीर बाबा की दरगाह पर सालाना 23 वें उर्स चढ़ाई चादर कलेक्टर श्री जैन ने जल गंगा संवर्धन के तहत संचालित कार्यों का जायजा लिया बड़वानी, केली, नजरपुरा, रहटग... हरदा: नागरिकों को प्रेरित करने के लिये कलेक्टर श्री जैन ने किया रक्तदान Omg: सिरफिरे  कलयुगी पति ने  चरित्र शंका मे पत्नी की नाक  और स्तन काटे, प्राइवेट पार्ट पर चाकू से कि... सावधान कोरोना  मप्र मे पसार रहा पैर अब तक मिले 30 मरीज Big breaking news: मध्यप्रदेश में सड़क हादसे में 9 की मौत, ट्राला ने ओमनी वाहन को कुचला, मृतकों में ... शिक्षक नाम को शर्मसार किया कलयुगी शिक्षक बेटों ने जमीन के टुकड़े के लिए  शिक्षक बेटों ने  पिता को का... हरदा: मूंग खरीदी की मांग, सोई हुई सरकार को जगाने किसान आक्रोश मोर्चा की आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल, ... हरदा: उपभोक्ता आयोग का आदेश: 7 किसानों को बैंकों द्वारा दिये जाऐंगे फसल बीमा राशि के 2.50 लाख रूपये

88.66 करोड़ की संपत्ति का मालिक है चंद्रबाबू नायडू का परिवार

अमरावती: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के बेटे तथा राज्य के सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री नारा लोकेश ने अपने परिवार की कुल संपत्ति घोषित कर दी। यह लगतार आठवां साल है जब लोकेश ने अपने परिवार की कुल संपत्ति घोषित की है। उनके अनुसार चंद्रबाबू नायडू का परिवार 88.66 करोड़ की संपत्ति का मालिक है। नायडू के पास 2.9 करोड़ की संपत्ति, हैदराबाद में आठ करोड़ रुपए का घर, नारावरीपाले में 23.83 लाख का घर, नायडू की पत्नी नारा भुवनेश्वरी के पास 31.01 करोड़ की संपत्ति, नारा लोकेश के पास 21.40 करोड़ की संपत्ति तथा लोकेश की पत्नी नारा ब्राह्मिणी के पास 7.72 करोड़ की संपत्ति है।

- Install Android App -

इसके अलावा लोकेश के बेटे नारा देवांश के पास 18.71 करोड़ की संपत्ति है। निर्वाण होल्डिंग की कुल संपत्ति 6.83 करोड़ रुपए और कंपनी का शुद्ध मुनाफा 60.38 करोड़ रुपए है। लोकेश ने बताया कि उनके परिवार ने वर्ष 1992 में हेरिटेज कंपनी की स्थापना की थी और उनकी मां इस कंपनी को सफलता पूर्व चला रही हैं। उन्होंने बताया है कि यह कंपनी 15 लाख लीटर दूध तथा दूध के उत्पाद बेचती है। उन्होंने दावा किया है कि उनकी कंपनी हर रोज तीन लाख किसानों से दूध खरीदती है तथा कई सामाजिक कार्य करती है।