jhankar
ब्रेकिंग
आदतन आरोपी गांजे के साथ पकड़ाया, सिविल लाइन पुलिस ने 838 ग्राम मादक पदार्थ किया जब्त मेरा युवा भारत हरदा द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस एवं आस-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 में बड़ा अपडेट: 20.80 लाख मकानों को मंजूरी, पात्र परिवारों को मिलेगी ₹2.... नर्मदा में रेत माफिया पर बड़ी कार्रवाई: बाबरी घाट पर अवैध उत्खनन में लगी 4 पनडुब्बियां जब्त लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने दिया देश को दिया एकता का सूत्र:- नीरज गुर्जर  बंदी निःशुल्क अधिवक्ता पाने के हकदार - प्रधान जिला न्यायाधीश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई नवंबर में स्मार्टफोन बाजार में मचेगी धूम! Motorola, Vivo, Xiaomi और iQOO के नए फोन की एंट्री, जानिए ... आंध्र प्रदेश में स्कूल के अंदर हैवानियत, क्लासरूम में चेनसॉ से 10वीं की छात्रा पर हमला, दूसरी छात्रा... देश आज मना रहा लौह पुरुष सरदार पटेल की 151वीं जयंती

8th Pay Commission : कर्मचारी DA बढ़ोतरी के बाद 8वें वेतन आयोग पर आई न्यूज़

8th Pay Commission : अभी कुछ दिन पहले ही सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है, जिसके बाद सभी के चेहरे पर काफी रौनक है. सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की थी.

8th Pay Commission

इसके बाद कर्मचारियों के मूल वेतन में अच्छी बढ़ोतरी हुई. इस बीच सरकार कर्मचारियों को एक और बड़ी खुशखबरी देने जा रही है, जिसकी चर्चा तेजी से हो रही है. माना जा रहा है कि जल्द ही कर्मचारियों के 8वें वेतन आयोग पर चौंकाने वाला फैसला आ सकता है।

लंबे समय के बाद सरकार अब 8वें वेतन आयोग के गठन पर विचार कर रही है. अगर ऐसा हुआ तो कई लाख कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी होगी, जो महंगाई में बूस्टर डोज का काम करेगी.

जानिए कब बन सकता है 8वें वेतन आयोग का गठन

- Install Android App -

अगले साल 2024 में मार्च-अप्रैल में आम चुनाव होने हैं, उससे पहले सरकार कर्मचारियों को लुभाने के लिए 8वें वेतन आयोग पर फैसला ले सकती है. सरकार चुनाव से पहले नए वेतन आयोग का गठन कर सकती है.

सरकार का मकसद लोकसभा चुनाव के लिए कर्मचारियों को लुभाना है. हर दस साल में नया वेतन आयोग लागू होता है। इससे पहले सातवां वेतन आयोग साल 2016 में लागू किया गया था.

अगर चुनाव के नजदीक नया वेतन आयोग बनता है तो इसे 2026 में लागू किया जाना संभव माना जा रहा है, जो किसी बड़े तोहफे से कम नहीं होगा. हालांकि सरकार ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जल्द ही ऐसा होगा।

डीए एरियर पर आपको अच्छी खबर मिलेगी

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के डीए बकाए पर मोदी सरकार खुशखबरी दे सकती है। सरकार जल्द ही लंबित 18 महीने के DA एरियर का पैसा खाते में जमा कर सकती है. उच्च पदस्थ कर्मचारी के खाते में 2 लाख रुपये से ज्यादा आएंगे.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण महामारी के कारण 1 जनवरी 2020 से 30 जून 2021 तक डीए एरियर का पैसा नहीं भेजा गया था. इसके बाद से कर्मचारी लगातार डीए एरियर की मांग कर रहे हैं, जिस पर अब विचार किया जा रहा है. स्वीकृत होना संभव है।