jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी पुलिस की तत्परता से 11 गोवंश सुरक्षित, गौसेवकों ने किया सम्मान पिकअप में ठूंस-ठूंसकर भरे थे 7 गाय और 4 बछड़े, टिमरनी पुलिस ने तस्करी की कोशिश नाकाम की गरिमा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ‘नमो सेवा’ कार्यक्रम आयोजित मप्र संयुक्त किसान मोर्चा की सिवनी मालवा में महाबैठक, 25 संगठनों ने प्रदेशव्यापी आंदोलन का लिया फैसल... एसडीएम विजय राय ने किया निरीक्षण, बोले- हॉस्पिटल के पीछे से अतिक्रमण हटेगा तभी शुरू होगा निर्माण वृद्धा आश्रम में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, महिला भजन मंडल की भजनों ने बांधा समां सेंट्रल बैंक ने चलाया सतर्कता जागरूकता अभियान, छात्रों को बताया साइबर ठगी से बचने का तरीका राधा अष्टमी पर बी जमानी में निकली भव्य डोल,बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल बैड़ी की राशन दुकान पर बड़ी कार्रवाई—दुकान निलंबित, विक्रेता पर FIR

एकतरफा प्यार में सिरफिरे आशिक ने दुल्हन को मारी गोली, मौके पर ही मौत

कर्ज लेकर कर रहा था पिता शादी

मथुरा : मथुरा में सिरफिरे आशिक ने एक तरफा प्यार में अपनी मोहब्बत की गोली मारकर हत्या कर दी। सिरफिरे की इस करतूत से दो परिवारों में मची खुशी की धूम मातम में बदल गयी। दुल्हन की हत्या से गांव में मातम है और हर कोई हत्यारे आशिक को कड़ी सजा देने की मांग कर रहा है।

बीएससी की छात्रा थी काजल

मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र के गांव मुबारिक पुर में यहां के रहने वाले सिरफिरे युवक ने दुल्हन काजल की गोली मारकर हत्या कर दी। काजल बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा थी। 22 वर्षीय काजल पढ़ लिखकर परिवार का नाम रोशन करना चाहती थी।

काजल का सपना था वह परिवार की गरीबी दूर करे

- Install Android App -

काजल के पिता खूबीराम अपनी बेटी को याद कर आंख नम कर लेते हैं। थाना नौहझील में हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने आए खूबीराम नम आंखों से पुलिस से हत्यारों को कड़ी सजा दिलाने की गुहार लगा रहे हैं। खूबीराम बीच-बीच में साथ आए लोगों से कहते हैं कि उनकी बेटी पढ़ने लिखने में बहुत होनहार थी। वह पढ़ लिखकर कुछ बनना चाहती थी और परिवार की गरीबी दूर करना चाहती थी।

पिता रिक्शा चलाकर कर रहा है परिवार का पालन

मृतिका काजल के पिता खूबीराम प्रजापति नोएडा में रिक्शा चलाते हैं। खूबीराम रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। खूबीराम के 2 बेटी और 3 बेटे हैं। काजल सबसे बड़ी बेटी है। खूबीराम का सपना था कि उनकी मेहनत से बच्चे पढ़ जाएं।

कर्ज लेकर कर रहा था पिता शादी

4 महीने से खूबीराम के परिवार को अनीश की नजर लग गई थी। अनीश ने काजल को परेशान करना शुरू कर दिया। अनीश के मोहब्बत के प्रस्ताव को काजल ने ठुकरा दिया था। अनीश के द्वारा काजल को परेशान करने के कारण खूबीराम ने बेटी को अपनी बहन के घर पलवल भेज दिया था। इसके साथ ही खूबीराम ने काजल के लिए दूल्हे की तलाश शुरू कर दी।

काजल का रिश्ता खूबीराम ने नोएडा के कलुपुरा गांव के रहने वाले वेदपाल से तय कर दिया था। 28 अप्रैल को दोनों की शादी थी। इसके लिए खूबीराम ने लोगों से कुछ कर्ज भी लिया। लेकिन अनीश ने काजल को अपने दूल्हे के साथ 7 फेरे लेने से पहले ही मौत के घाट उतार दिया।