jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में बलाई महासभा ने उठाया बड़ा मुद्दा: “अपना स्थान नहीं तो समाज के कार्यक्रम कैसे हों?” प्रशासन ... हरदा कृषि उपज मंडी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस हंडिया : तिरंगे के बीच बच्चों संग बैठा प्रशासन, खेड़ीनीमा स्कूल में दिखी अलग तस्वीर,, MP Weather Update 16 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में अलर्ट हंडिया : चारों धाम और बारह ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर लौटे खत्री परिवार के सदस्य,,, एसडीएम कार्यालय को स्वतंत्रता दिवस पर मिला तृतीय पुरस्कार   हरदा में 15 अगस्त को ध्वजारोहण की जगह फहराया गया तिरंगा, CM राइज स्कूल में भी सामने आया मामला पिछले... अखंड भारत संकल्प दिवस 14 अगस्त पर रहटगाँव में स्थायी ध्वज एवं अखंड भारत चौक की स्थापना भोपाल में 80वां स्वतंत्रता दिवस: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाल परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण , द... हरदा जिले की हलचल न्यूज अपडेट 15 अगस्त 2026 शनिवार

खेलते वक्‍त गिरी बच्ची के गले में घुसा सरिया, एम्स भोपाल में भर्ती

बच्ची की चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपड़ोस के लोग एकत्र हो गए

मकड़ाई समाचार रायसेन। अपने घर की छत पर खेल रही बच्ची खेलत-खेलते अचानक नीचे सरिया पर गिर गई। इससे सरिया बच्ची के गले में घुसते हुए आर-पार हो गया। गनीमत रही सरिये ने नाजुक अंगों को चोट नहीं पहुंचाई और बच्‍ची सांस ले पा रही है। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपड़ोस के लोग एकत्र हो गए। जब बच्ची के गले से सरिया नहीं निकला तो सरिया को काटकर बच्ची को उपचार के लिए भोपाल एम्स पहुंचाया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। यह हादसा जिला मुख्यालय से 120 किमी दूर औबेदुल्लागंज तहसील मुख्यालय पर अर्जुन नगर में हुआ।

- Install Android App -

बताया जाता है कि अंजलि पुत्री गोपाल राय उम्र 10 वर्ष छत से साइकिल चलाते समय नीचे गिरी। नीचे रखा लोहे का सरिया गले में घुस गया। परिवारजनों ने बच्ची के गले से सरिया निकालने का प्रयास किया लेकिन वे सफल नहीं हुए। सरिया को काटकर बच्चों को तुरंत शासकीय अस्पताल औबेदुल्लागंज ले गए। जानकारी मिलते ही डॉक्टरों की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। सरिया को कटर से कटवाकर प्राथमिक इलाज के बाद भोपाल के एम्स रेफर कर दिया। यह घटना बुधवार देर शाम की है।

औबेदुल्लागंज के बीएमओ डॉ् अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि बच्ची छत पर साइकिल चला रही थी। वह अचानक छत से करीब 10-12 फीट नीचे गैलरी में गिरी। गैलरी में दीवार के बाहर लोहे का डेढ़ फीट के करीब सरिया निकला हुआ था। यही सरिया उसके गले से आर.पार हो गया। मौके पर पहुंचकर सरिया को कटवाया गया। गले में करीब सवा फुट का सरिया बचा रह गया। गले में फंसे सरिए के साथ ही बच्ची को एंबुलेंस से एम्स भोपाल पहुंचाया गया। वहां उसका उपचार किया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि बच्ची छत से गिरी तो उसका गले से सरिया आर-पार हो गया। बच्ची उसमें बुरी तरह से फंस गई। काफी देर तक बच्ची सरिया फंसने से तड़पती रही। उसकी स्थिति को देखकर माता.पिता और पड़ोसियों की भी सांसें फूल गईं। जब तक बच्ची के गले में फंसा सरिया कट नहीं गया, तब तक लोग परेशान होते रहे।