मकड़ाई समाचार हरदा भोपाल। मकड़ाई एक्सप्रेस द्वारा एक पीड़िता के साथ राजनीतिक रसूखदार के भतीजे द्वारा करीब एक वर्ष पूर्व दुष्कर्म करने और अभी तक पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने की खबर ने राजधानी भोपाल तक दस्तक दे दी है।
पीड़ित महिला ने वरिष्ठ कांग्रेसी कमलनाथ जी के कार्यालय में उन्हें फोन लगाकर संपर्क करना चाहा। उसके बाद उनके पीए ने 0755-2661234 से पीड़िता को कॉल करके हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। निज सहायक द्वारा पीड़िता से मामले की जानकारी ली गयी। इस मामले में पूर्व सीएम कमलनाथ शीघ्र ही पीड़ित महिला से मुलाक़ात करेगे। मालूम हो, एक वर्ष पूर्व घटित इस घटना में पुलिस द्वारा अभी आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज हुई है। राजनीतिक संरक्षण के कारण आरोपी की गिरफ्तारी नही हुई। इसके साथ ही लगातार महिला को धमकाया जा रहा है। महिला एक साल से आरोपी पर कार्यवाही व न्याय के लिये थाने के चक्कर लगा रही है। । दुष्कर्म पीड़िता ने एक शिशु को जन्म दिया जो एक वर्ष का होने को आया। इससे कानून व्यवस्था का आप अंदाजा सहज लगा सकते हैं।

