jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

जीरापुर में दलित दूल्‍हे की बारात पर पथराव करने वालों के घरों पर चला बुलडोजर

मकड़ाई समाचार राजगढ़। जिले के जीरापुर कस्‍बे में बारात पर पथराव करने वालों के घरों पर गुरुवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। गौरतलब है कि मंगलवार रात को कस्‍बे में एक धार्मिक स्थल के समीप से दलित वर्ग के दूल्‍हे की बारात निकलने पर मुस्लिम समुदाय के युवकों ने डीजे बंद करवाने के साथ ही बारातियों पर पथराव भी कर दिया था। पत्‍थरबाजी की इस घटना में कुछ बारातियों को चोटें भी आई थीं। इस घटना से इलाके में सांप्रदायिक तनाव फैल गया था। पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की थी। छह लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। दो फरार हैं। गुरुवार को प्रशासन ने आरोपितों के मकान तोड़ने की कार्रवाई शुरू की।