ब्रेकिंग
पुलिस पर स्कॉर्पियो चढ़ाने की हरकत करने वाला 4 साथियो के साथ गिरफ्तार! आरोपी हिस्ट्रीशीटर है पूर्व मे... सराहनीय पहल: नशा मुक्त हो गांव हमारा: अवैध शराब की बिक्री रोकने नारी शक्ति हाथों में तख्तियां लेकर उ... टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना में मिलेगा 1 लाख रूपये तक का ऋण स्‍मार्ट मीटर उपभोक्‍ताओं को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खपत के आधार पर दिन के टैरिफ में 20 प्रतिशत क... देशभर में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण के मामले धीरे-धीरे बढ़ने लगे हैं। शनिवार को कई राज्यों में एक... गाजा मे  Parle G का बिस्किट बिका 2300 रूपये में, एक पिता ने बेटी की भूख मिटाने के लिए पारले जी 2300 ... हरदा: नदियों के उदगमों को संरक्षित करें, इनमें होती है भरपूर ऊर्जा: मंत्री प्रहलाद पटेल हरदा: खनिज के अवैध परिवहन में शामिल 3 डम्पर जप्त राणापुर जनपद पंचायत के नवीन सीईओ होंगे बलवान सिंह मवासे पंचायतों में जल संरक्षण एवं पौधारोपण के कार्य कराएं पंच सरपंच!  सरपंच पंचायत की आय बढ़ाएं और गांव म...

दिल है की मानता नहीं! एक ही शख्स के प्यार में पागल थी मां-बेटी, फिर हुआ कुछ ऐसा.. जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

दरअसल महिला और उसकी बेटी का एक ही आदमी से नाजायज संबध था

पटना। बिहार की राजधानी पटना के गौरीचक थाना इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां मां और बेटी ने मिलकर एक शख्स को मौत के घाट उतार दिया। दरअसल महिला और उसकी बेटी का एक ही आदमी से नाजायज संबध था। जिसे लेकर पति हमेशा विरोध करता था। महिला अपने पति और बेटी अपने पिता से इस कदर परेशान हो गई थी कि उसने कत्ल कर दिया। बहरहाल पुलिस ने पत्नी, बेटी और दोनों के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

- Install Android App -

दरअसल, एक महीने गौरीचक थाना इलाके में अर्जुन मांझी उर्फ बराती मांझी की हत्या हुई थी। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि मां और बेटी को एक ही आदमी पसंद था। पति ने जब इसका विरोध किया तो प्रेमी से दोनों ने हत्या करा दी। थानाध्यक्ष लालमुनि दुबे ने बताया कि गांव के शिदेश्वर गोप से अर्जुन की पत्नी और बेटी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी अर्जुन मांझी को हुई तो उसने विरोध किया। आक्रोशित अर्जुन ने पत्नी-बेटी की पिटाई भी की थी। इस बात से नाराज पत्नी-बेटी ने अर्जुन की हत्या करने की साजिश प्रेमी के साथ मिलकर रची। हत्या के लिए मां-बेटी ने शिदेश्वर को भी साथ कर लिया।

शव को पत्थर बांधकर नदी में फेंक दिया

पुलिस के समक्ष आरोपितों ने बताया कि अर्जुन जब रात में खाना खाकर सो गया तब मां बेटी ने सिदेश्वर को घर में बुलाया और तीनों ने गला दबाकर उसकी हत्याकर दी। राते में शव को भारी पत्थर से बांधकर नदी में डाल दिया। पुलिस ने सिदेश्वर को जय प्रकाश नगर से गिरफ्तार कर लिया। अर्जुन की पत्नी-बेटी की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने पर रघुरामपुर के सैकड़ों महिला-पुरुष गौरीचक थाना पर जमा हो गए। ग्रामीण हत्यारों को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे थे। काफी मशक्कत के बाद पुलिस वाहन में बैठाकर पुलिस टीम ने तीनों आरोपितों को जेल ले गई।