jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए 28 मरीजों को भेजा भोपाल

मकड़ाई समाचार सिराली। परमहंस संत हिरदाराम साहिब जी के आशीर्वाद एवं परम श्रद्धेय सिद्ध भाऊ जी के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से संचालित तथा जीव सेवा संस्थान और जिला दृष्टिहीनता नियंत्रण समिति हरदा के सहयोग से एवं अंतरराष्ट्रीय संस्था से सीबीएम के सहयोग से संचालित प्राथमिक नेत्र जांच केंद्र सिराली द्वारा गुरुवार को निशुल्क शिविर मे सुबह 9:00 बजे से 12 :00 बजे तक 43 मरीजों की आंखों की जांच की गई। जिसमें 28 मरीजों को निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय बैरागढ़ भोपाल निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए भेजा गया।

- Install Android App -

लायंस क्लब सिराली के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी शंभू सोमानी ने मरीजों को सलाह प्रदान करते हुए संस्था के बारे में बताया कि संस्था कई वर्षों से समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर बेहतर कार्य कर रही है। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आंखों संबंधित कई सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर सेवा सदन आंख जांच केंद्र के अजय मंडलेकर, हरी प्रसाद सेन, वरिष्ठ समाजसेवी शंभू सोमानी, दयाशंकर करोडे, महेंद्र राजपूत, संतोष नागले, बरखा यादव एवं ग्रामीण क्षेत्र के अनेक मरीज मौजूद रहे ।