jhankar
ब्रेकिंग
किराए के एक कमरे से शुरू हुआ सपना, आज 250 बच्चों का भविष्य संवार रहा है 'आकाश गंगा स्कूल' सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव... मकान की छत पर चढ़ा नंदी, घंटों तक नीचे उतारने में जुटे रहे लोग मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया स्वास्थ्य केन्द्रो का निरीक्षण विश्व जनसंख्या दिवस पर जन-जागरूकता रैली सम्पन्न टिमरनी के वार्ड क्रमांक 1 व 2 की उचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन आमंत्रित RTO ई-चालान के नाम पर .APK फाइल भेजकर बैंक खाते साफ कर रहे साइबर ठग: राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम ... हरदा जिला एक नजर में..।

हंडिया : सरस्वती शिशु मंदिर में छः दिवसीय आचार्य अभ्यास वर्ग की शुरुआत, नई शिक्षा नीति पर रखी बात

मकड़ाई समाचार हंडिया। माधव ग्राम भारती शिक्षा समिति जिला हरदा की ओर से सरस्वती शिशु विद्या मंदिर हंडिया में छः दिवसीय आचार्य अभ्यास वर्ग का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। अभ्यास वर्ग के दौरान आचार्यों को हिंदू धर्म, संस्कृति आदि के महत्व की जानकारी दी जाएगी। आचार्य अभ्यास वर्ग का शुभारंभ विद्यालय के संयोजक रूपनारायण तिवारी द्वारा मां सरस्वती और मां भारती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया गया। इस दौरान बौद्धिक प्रमुख गिरीश गांगोले ने कहा कि हिंदू संस्कृति का संरक्षण और संवर्द्धन के लिए ऐसे अभ्यास वर्ग जरूरी हैं। श्री गांगोले ने कहा कि अभ्यास वर्ग में आचार्यों को वार्षिक शैक्षिक, बौद्धिक और हिंदू संस्कृति का प्रशिक्षण दिया जाता है।

- Install Android App -

आचार्य नितिन तिवारी ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बारे में बताते हुए कहा कि 10+2 शैक्षिक माडल के स्थान पर शैक्षिक पाठ्यक्रम को 5+3+3+4 प्रणाली के आधार पर विभाजित किया गया है। प्राथमिक शिक्षा मातृभाषा में होगी। इस वर्ग में 11 विद्यालयों के कुल 26 आचार्यगण और दीदियां सम्मिलित हुई। इस दौरान वर्ग प्रभारी अनिरुद्ध तवर संयोजक-ऋषेशनारायण डालें। महाप्रबंधक-नितिन तिवारी मुख्य शिक्षक राम तिवारी, बौद्धिक प्रमुख गिरीश गांगोले, राजेश वर्मा उपस्थित रहे। महाप्रबंधक-नितिन तिवारी ने बताया कि यह आचार्य अभ्यास वर्ग दिनांक 3 जून 2022 से 8 जून 2022 तक संचालित किया जाएगा।