jhankar
ब्रेकिंग
हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान ग्राम मांदला में मुख्यमंत्री जन विश्वास संवाद शिविर आयोजित सऊदी पर हूतियों का बड़ा हमला, लाल सागर के रणनीतिक बंदरगाह मोचा पर किया कब्जा

राजगढ़ में आमल्याहाट की पूरी ग्राम पंचायत निर्विरोध, पंच से लेकर सरपंच तक सभी महिलाएं

मकड़ाई समाचार राजगढ़। जहां एक और पंच-सरपंच, जनपद सदस्य व जिला पंचायत सदस्य बनने के लिए बड़ी संख्या में दावेदारों द्वारा नामंकन पत्र जमा किए जाते हैं। वहीं दूसरी एक ग्राम पंचायत आमल्याहाट है, जहां पर पंच से लेकर सरपंच तक सभी निर्विरोध हो गए। इन पदों के लिए सिर्फ एक-एक नामंकन पत्र ही अंतिम दिन तक जमा हुए हैं। इस सबके बीच खास बात यह है कि सभी महिलाएं ही पदाधिकारी बनने जा रही हैं। हालांकि देर शाम तक निर्वाचन अधिकारी द्वारा इसकी घोषणा नहीं की थी। लेकिन सभी पदों के लिए एक-एक ही नामंकन पत्र जमा होना बताए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि मप्र त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत नामंकन पत्र जमा करने के लिए 6 जून अंतिम दिन था। ऐसे में अंतिम दिन तक ब्यावरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत आमल्याहाट में पंच से लेकर सरपंच तक सभी पदों के लिए महिलाओं के ही एक-एक नामंकन पत्र जमा हुए हैं। यहां पर सरपंच पद के लिए ब्यावरा विधायक रामचंद्र दांगी के छोटे भाई गोवर्धन दांगी की पत्नी सौरमबाई का नामंकन पत्र जमा हुआ है। हालांकि निर्वाचन अधिकारी द्वारा फिलहाल पंचायत को निर्विरोध घोषित नहीं किया है। लेकिन जिस हिसाब से नामंकन पत्र जमा हुए हैं उसके मुताबिक पंचायत निर्विरोध घोषित हो जाएगी। सरपंच व सभी 13 वार्ड में पंच निर्विरोध रही हैं।

महिलाएं आगे आएं, इसलिए प्रतिनिधित्व में तरजीह

आमल्याहाट ग्राम विधायक रामचंद्र दांगी का गृह गांव है। ऐसे में उनका मानना है कि हम चाहते हैं कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आएं व महिलाओं को प्रतिनिधित्व मिले। इसी को देखते हुए हमने सिर्फ महिलाओं के ही नामंकन पत्र पंच से लेकर सरपंच पद के लिए जमा करवाए हैं। जो वार्ड मुक्त थे उन वाडोढ में भी पुरूषों के नामंकन पत्र जमा नहीं हुए, बल्कि महिलाओं के ही नामंकन पत्र जमा हुए हैं। महिलाओं को राजनीति क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए यह हमारा प्रयास है।

मुख्यमंत्रीजी की घोषणा थी विशेष पुरस्कार मिलेगा, इसलिए पूरी पंचायत में महिलाओं का प्रतिनिधित्व विधायक रामचंद्र दांगीने बताया कि मुख्यमंत्रीजी का घोषणा थी कि जो पंचायतें निर्विरोध घोषित होंगी उनको पुरूस्कृत किया जाएगा। साथ ही यदि पंचायत में सभी महिलाएं निर्विरोध या चुनकर आतीहैं तो उसके लिए विशेष पुरूस्कार की घोषणा उन्होंने की थी। इसी के चलते हमने हमारी पूरी पंचायत को निर्विरोध घोषित कराया है। एक-एक ही नामंकन जमा हुए हैं। हालांकि निविरेढध निर्वाचन का घोषणा तय समय पर निर्वाचन अधिकारी करेंगे।

जिले में पहली बार पूरी पंचायत में महिलाएं निर्विरोध

जिले में ऐसा पहली ही बार हुआ है जब की पूरी की पूरी पंचायत निर्विरोध हुई है। साथ हीपंच से लेकर सरपंच पद पर महिलाओं के ही नामंकन पत्र जमा हुए हैं। इसके पहले सभी पदों पर सिर्फ महिलाओं के नामंकन पत्र जमा होने व निर्विरोध होने की स्थिति निर्मित नहीं हुई है। ग्राम पंचायत आमल्याहाट में सभी पदों पर महिलाओं के ही एक-एक महिला का नामंकन पत्र जमा हुआ है।

इनके एक-एक नामंकन-पत्र जमा हुए

सरपंच- सौरमबाई पति गोवर्धन दांगी

पंच

वार्ड-1ः गायत्रीबाई अमृतलाल दांगी

- Install Android App -

वार्ड-2ः धापूबाई रामेश्वर दांगी

वार्ड-3ः दापूबाई रामबाबू दांगी

वार्ड-4ः कांताबाई देवराज दांगी

वार्ड-5ः छमाबाई गोकल प्रसाद दांगी

वार्ड-6ः सुनीता रामेश्वर दांगी

वार्ड-7ः धन्याबाई चंदरलाल अजा

वार्ड-8ः धापूबाई कालूराम अजा

वार्ड-9ः धापूबाई प्रभूलाल दांगी

वार्ड-10ः शारदा मुकेश दांगी

वार्ड-11ः शारदाबाई गोपाल दांगी

वार्ड-12ः संगीता गिर बद्री गिर

वार्ड-13ः प्रेमबाई कैलाश अजा