jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर नाबालिग की नग्न कर पहले की पिटाई, फिर दूसरी मंजिल से फेंका, होटल संचालक गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी में मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर एक नाबालिग को निर्वस्त्र कर पीटे जाने और उसके बाद होटल की दूसरी मंजिल से फेंके जाने के मामले में पुलिस ने होटल सिटी पैलेस के मालिक सुभाष सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। होटल में नाबालिग को नग्न कर बंद कमरे में मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने जेजे एक्ट और एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

राजधानी में मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर एक नाबालिग को निर्वस्त्र कर पीटे जाने और उसके बाद होटल की दूसरी मंजिल से फेंके जाने का मामला सामने आया है। स्वजन ने गोलबाजार थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई है। नाबालिग के सिर और नाक में चोट आई है, जिसको इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपित होटल सिटी पैलेस के संचालक सुभाष सोनी पर किशोर अधिनियम और अनुसूचित जाति जनजाति एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपित फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

- Install Android App -

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार देर शाम की है। महासमुंद जिले के ग्राम बासीन निवासी 15 वर्षीय बालक अपने स्वजन के साथ निजी काम से होटल में रुका था। उस पर किसी ग्राहक का मोबाइल चुराने का आरोप लगाकर होटल संचालक सुभाष ने पहले पीटा और फिर माफी मंगवाई। संचालक ने वीडियो भी बनाया। नाबालिग ने संचालक के चंगुल से बचने के लिए दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी।

इधर, पीड़ित के स्वजन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि होटल संचालक ने बच्चे को जबरन शराब पिलाई। निर्वस्त्र करके काफी पीटा। इसके बाद मोबाइल पर माफीनामे का वीडियो बनाया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बालक को होटल मालिक ने ही दूसरे माले से फेंक दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

गोलबाजार थाना प्रभारी सुदर्शन सिंह ध्रुव ने कहा, होटल सिटी पैलेस में स्वजन के साथ नाबालिग रुका हुआ था। होटल से एक व्यक्ति का मोबाइल चोरी होने पर संचालक ने बच्चे की पिटाई कर दी।निर्वस्त्र कर वीडियो भी बनाया। अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है।