मकड़ाई समाचार हरदा। पड़ोसी जिले देवास के खड़ेगांव टप्पर निवासी एक युवक ने पत्नी के साथ हुए झगड़े के बाद जहर खा लिया। उसे जिला अस्पताल लाया गया। खातेगांव निवासी अक्कू पुत्र रमेश उम्र 38 वर्ष का उसकी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हाे गया। बात इतनी बिगड़ गई कि पति अक्कू ने जहर खा लिया।
हालात में सुधार नहीं होने के बाद उसे इंदौर रेफर किया गया। उसका इलाज चल रहा है। इधर हंडिया थाना क्षेत्र के उवां गांव में एक विवाहिता ने अज्ञात कारणों से जहर खा लिया। तबीयत खराब हाेने के बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि उवां निवासी मनीषा पति रविदास उम्र 25 वर्ष ने घर पर अज्ञात कारणों से जहर खा लिया। प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया गया।
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-16-at-4.03.44-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-19-at-11.35.16-AM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/Takshshila-Kukrawad-1-scaled.jpg)