ब्रेकिंग
अभा साहित्य परिषद के अधिवेशन में शामिल हुए जिले के साहित्यकार 9 बच्चों की मां ने प्रेमी से मिलकर पति की कर दी हत्या हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं हरदा: ई-केवायसी व आधार फिडिंग कार्य की गति बढ़ाएं ! कलेक्टर श्री जैन ने बैठक में दिये निर्देश घरेलू विवाद मे पत्नि ने पति की फावड़े से काटकर की हत्या ! पत्नि के चरित्र पर शंका करने से उपजे विवाद... इजराईल ईरान जंग: अमेरिका के युद्ध विराम प्रस्ताव को ईरान ने स्वीकार कर लिया ! ईरान के विदेश मंत्री स... उपभोक्ता आयोग का आदेश: 4 किसानों को मिलेंगे फसल बीमा राशि के 4.50 लाख रूपये Aaj ka rashifal: आज दिनांक 24 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे खातेगांव में "अंजुमन बैतुलमाल न्यास" द्वारा कैरियर गाइडेंस कैंप का आयोजन, सैकड़ों विद्यार्थियों ने ल... टिमरनी: 2 पंचायत सचिवों को सूचना का अधिकार में जानकारी नहीं देना पड़ा भारी ! राज्य सूचना आयोग ने ठोक...

दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, असम में भूस्खलन

Weather Forecast : देश के अलग-अलग राज्यों में मानसून दस्तक दे रहा है। छत्तीसगढ़ में मानसून के प्रवेश के बाद अब धीरे-धीरे उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है। राजधानी दिल्ली में प्री मानसून की वर्षा से दिल्ली वासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। दिल्ली में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तेज बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली एनसीआर में कई इलाकों में पानी भर जाने के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। लोगों में आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि मौसम में अचानक आए बदलाव से दिल्ली-एनसीआर का मौसम भी सुहावना हो गया। कई जगहों पर पेड़ गिरने की भी खबरें आई हैं, क्योंकि बारिश के साथ-साथ हवा भी तेज चल रही थी।

दिल्ली में 6 दिनों के लिए येलो अलर्ट

- Install Android App -

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि दिल्ली-एनसीआर के उत्तर पश्चिमी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली (बवाना, मुंडका), सोनीपत इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश और तेज हवाएं चलेंगी। IMD के मुताबिक 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। IMD ने अगले 6 दिनों में आंधी या हल्की बारिश की चेतावनी के साथ ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। आपको बता दें कि IMD ने कहा था कि मानसून उम्मीद से करीब 2 हफ्ते पहले दिल्ली पहुंचेगा।

असम में तेज बारिश के बाद भूस्खलन

उधर उत्तर पूर्वी भारत की बात करें तो असम में तेज बारिश हो रही है। राजधानी गुवाहाटी में बुधवार को लगातार दूसरे दिन मूसलाधार बारिश होने के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन की खबर है। असम में इस साल अभी तक बाढ़ और भूस्खलन से 42 लोगों की मौत हो चुकी है। असम बिजली वितरण कंपनी लिमिटेड (APDCL) गुवाहाटी में बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए 24 घंटे काम कर रही है।