jhankar
ब्रेकिंग
मानवता की मिसाल बनी हरदा जीआरपी अज्ञात मृतक को अपना समझकर दी अंतिम विदाई संपत्तिकर दाताओं और फौती नामांतरण में भूमि अंतरण शुल्क वसूली पर उठे सवाल, पार्षद दीपक बाथव ने की जां... टिमरनी में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, लूट की आशंका से सनसनी MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत 

दूध से भरा टैंकर पलटा, बर्तन लेकर High Way पर पहुंचे ग्रामीण

टैंकर पलटने से उसमें सवार चालक को गंभीर चोटें आई है, जिसे सिरोही अस्पताल में भर्ती करवाया गया

जोधपुर। जोधपुर संभाग के सिरोही जिले में दूध से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें दूध सड़कों पर बहने लगा इसे देख आसपास के इलाकों से लोग टैंकर से गिरने वाले दूध को इकट्ठा करने के लिए दौड़ पड़े। घटना सिरोही जिले के स्वरूपगंज कस्बे की बताई जा रही है। टैंकर पलटने से उसमें सवार चालक को गंभीर चोटें आई है, जिसे सिरोही अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

- Install Android App -

जानकारी अनुसार गुजरात से दूध लेकर एक टैंकर सिरोही की ओर आ रहा था तभी स्वरूपगंज कस्बे के पास यह टैंकर पलट गया अपुष्ट खबरों के अनुसार मुख्य मार्ग पर एक बाइक चालक के तेज गति में आने से टैंकर उसे बचाने के चक्कर में असंतुलित होकर पलट गया टैंकर पलटने से उसमें रखा दूध सड़कों पर बहने लगा जानकारी अनुसार टैंकर में कुल 40000 लीटर दूध भरा था जिसमें से तकरीबन आधा दूध स्वरूपगंज की सड़कों पर बह गया इसकी जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में आसपास के क्षेत्रों से ग्रामीण पहुंचे और गिर रहे दूध को बर्तनों में इकट्ठा कर अपने साथ ले गए।

घटना की जानकारी मिलने पर स्वरूपगंज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची भीड़ को नियंत्रित किया और क्रेन की मदद से पलटी खाई टैंकर को अपनी सीधा करवाया पुलिस द्वारा गुजरात में भी संबंधित डेयरी को इसके बारे में इत्तला दी गई है। वही घायल हुए टैंकर चालक को भी स्वरूपगंज से सीधा सिरोही जिला अस्पताल भिजवाया गया है जहां उसका उपचार जारी है।