ब्रेकिंग
अभा साहित्य परिषद के अधिवेशन में शामिल हुए जिले के साहित्यकार 9 बच्चों की मां ने प्रेमी से मिलकर पति की कर दी हत्या हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं हरदा: ई-केवायसी व आधार फिडिंग कार्य की गति बढ़ाएं ! कलेक्टर श्री जैन ने बैठक में दिये निर्देश घरेलू विवाद मे पत्नि ने पति की फावड़े से काटकर की हत्या ! पत्नि के चरित्र पर शंका करने से उपजे विवाद... इजराईल ईरान जंग: अमेरिका के युद्ध विराम प्रस्ताव को ईरान ने स्वीकार कर लिया ! ईरान के विदेश मंत्री स... उपभोक्ता आयोग का आदेश: 4 किसानों को मिलेंगे फसल बीमा राशि के 4.50 लाख रूपये Aaj ka rashifal: आज दिनांक 24 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे खातेगांव में "अंजुमन बैतुलमाल न्यास" द्वारा कैरियर गाइडेंस कैंप का आयोजन, सैकड़ों विद्यार्थियों ने ल... टिमरनी: 2 पंचायत सचिवों को सूचना का अधिकार में जानकारी नहीं देना पड़ा भारी ! राज्य सूचना आयोग ने ठोक...

21 दिन पहले कांग्रेस नेता ने पत्नी को सिर में मारी थी गोली, UP से हुआ गिरफ्तार

आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया- पत्नी किसी से फोन पर बात करती थी, दिन हो या रात फोन पर लगी रहती थी। कई बार मना कर चुका था। नहीं मानी तो मैंने 3 गोली मार दी

ग्वालियर : ग्वालियर में पत्नी की हत्या के आरोपी कांग्रेस नेता को पुलिस ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। वह समाजवादी पार्टी के गढ़ मैनपुरी में मिला। सूचना ऐसी भी है कि उसने सरेंडर किया है। उसने पूछताछ में पुलिस को बताया- पत्नी किसी से फोन पर बात करती थी। दिन हो या रात फोन पर लगी रहती थी। कई बार मना कर चुका था। नहीं मानी तो मैंने 3 गोली मार दी। अब पुलिस यह पता लगा रही है फरारी के 21 दिन उसने कहां और किसी मदद से काटे। बता दें, कांग्रेस नेता ऋषभ भदौरिया ने 6 जून 2022 की रात 3 बजे पत्नी भावना सिंह की हत्या कर दी थी। इसके बाद हथियार और जरूरी सामान लेकर फरार हो गया था।

- Install Android App -

भावना के पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। आरोपी ने हत्या अपने दो बच्चों के सामने अंजाम दिया था। पुलिस ने बच्चों के भी बयान लिए थे। ग्वालियर क्राइम ब्रांच को तभी से उसकी तलाश थी। उसे मैनपुरी के बेवर कस्बे से पकड़ा गया है। क्राइम ब्रांच की टीम उसे ग्वालियर लेकर आ गई है।

पुलिस ने इनाम किया था घोषित
क्राइम ब्रांच एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया का कहना है कि कांग्रेसी नेता की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। वह पुलिस से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। आरोपी पर थाटीपुर इलाके में ही उसके दोस्त पर हमला करने और फायरिंग करने का भी मामला दर्ज है।