jhankar
ब्रेकिंग
अवैध खनन रोकने के लिए हरदा प्रशासन का नया प्लान, सोलर CCTV से होगी चौबीसों घंटे निगरानी मृत्यु के बाद भी दो लोगों की जिंदगी रोशन कर गए प्रभात तिवारी, : नेत्रदान से दिया मानवता का संदेश मकड़ाई गांव में गाय से क्रूरता का आरोप, पीड़ित ने थाने में की शिकायत ! मौके से मिला रुमाल - जांच की... हरदा: जनपद पंचायत हरदा के सब इंजीनियर का होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में शव मिला, पुलिस जांच में ... मौसम का विकराल रूप: अगले 14 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की... हंडिया बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण का मामला: रातों-रात टप रखकर किया पक्का निर्माण, तहसीलदार बोले जांच... खंडवा मंदिर में मांस रखने का मामला: आरोपी गिरफ्तार, तांत्रिक के कहने पर कृत्य करने की बात कबूली, इला... हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

35 फीट की गहराई पर फंसा मासूम, बारिश होने से रेस्क्यू में आ रही दिक्कत, मां का रो-रोकर बुरा हाल

मकड़ाई समाचार छतरपुर। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में बोरवेल में गिरे मासूम दीपेंद्र यादव को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बताया जा रहा है कि मासूम दीपेन्द्र 35 फीट की गहराई पर फंसा है। उसको निकालने के लिए टीम लगी हुई है। वहीं बच्चे की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना ओरछा रोड थाना क्षेत्र के नारायणपुरा गांव की है। जानकारी के अनुसार, नारायणपुरा निवासी अखिलेश यादव के 5 साल का बेटा दीपेंद्र यादव बोरवेल में गिर गया है। वह परिवार के साथ खेत गया था, परिजन खेत में काम कर रहे थे, वह खेत में खेल रहा था, तभी बोरवेल में गिर गया।

बच्चे की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। वहीं कलेक्टर संदीप जीआर ने बताया कि मासूम 35 फीट की गहराई पर फंसा है। बोरवेल में ऑक्सीजन सप्लाई की जा रही है। जेसीबी से टनल बनाया जा रहा है। बच्चा बात कर रहा है। लेकिन बारिश आने से रेस्क्यू करने में दिक्कत आ रही है।

- Install Android App -

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिया संज्ञान

वहीं इस मामले में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने संज्ञान लिया है। सीएमओं ने ट्वीट कर लिखा-

छतरपुर जिले में मासूम दीपेंद्र यादव के बोरवेल में गिरने का समाचार प्राप्त हुआ है। बेटे दीपेंद्र को सकुशल बाहर निकालने के लिए स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गया है। मुझे विश्वास है कि हम दीपेंद्र को शीघ्र सकुशल बाहर निकाल लेंगे। हम सभी मिलकर प्रार्थना करें।