jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

अगले आदेश तक अमरनाथ यात्रा स्थगित, पवित्र गुफा के ऊपरी इलाके में फंटा था बादल

Jammu-Kashmir : श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा के पास बादल फटने से 15 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। प्रशासन ने फिलहाल अगले आदेश तक के लिए यात्रा रोक दी है। ये हादसा शुक्रवार की शाम 05.25 के आसपास हुआ, जब पवित्र गुफा के ऊपरी इलाके में बादल फटने से वहां बहने वाली एक नदी में अचानक बाढ़ आ गई। इस सैलाब में 2 लंगर और कई टेंट बह गये। जानकारी मिलते ही NDRF और SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। सेना की निगरानी में राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है और घायलों को हेलिकॉप्टर से अस्पताल तक पहुंचाया जा रहा है।

मौके पर स्थानीय प्रशासन समेत ITBP की टीम भी मौजूद है और राहत एवं बचाव का काम जारी है। वहां बारिश थम गई है, लेकिन अंधेरा होने की वजह से बचाव एवं राहत कार्य में परेशानी बढ़ गई है। फिलहाल यात्रा को रोक दिया गया है और श्रद्धालुओं को वापस पंचतरणी की ओर भेजा जा रहा है। इस हादसे पर पीएम मोदी ने अफसोस जताया है और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से बातचीत कर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। पीएम ने भरोसा दिलाया कि श्रद्धालुओं को सभी संभव मदद मुहैया कराई जाएगी।

हेल्पलाइन नंबर जारी

- Install Android App -

लोगों की मदद के लिए एनडीआरएफ और अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने हेल्पलाइन नंबर जारी किये हैं। यहां फोन कर आप जरूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

NDRF Helpline 011-23438252 / 011-23438253

Kashmir Divisional Helpline : 0194-2496240

Shrine Board Helpline : 0194-2313149