jhankar
ब्रेकिंग
सिवनी मालवा: शासन के आदेश बेअसर सुबह 6 बजे ही खुल जाती है कंपोजिट शराब दुकान, बोलेरो से गांव-गांव हो... मध्यप्रदेश में बारिश का दौर जारी, 1 सितंबर को कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट हंडिया/खेड़ीनीमा : शिक्षा की लंबी पारी के बाद सेवानिवृत्ति, सहायक शिक्षक दरियाव सिंह चौहान का हुआ सम... पेंशन फाइल रोकना पड़ेगा भारी, हर स्तर पर तय हुई डेडलाइन प्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए मिलेंगे 25-25 हजार रुपये जिला मुख्यालय पर बुधवार को लगेगा जैविक बाजार दुकानों के आगे सामान रख अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई पीएम स्वनिधि योजना के तहत व्यवसाय बढ़ाने को मिल रहा 50 हजार तक का ऋण 8 हजार से अधिक हितग्राही उठा चु... हरदा में ग्रामीण विकास और सरकारी योजनाओं की पड़ताल करेगा भोपाल मेनिट का अध्ययन दल बारिश के दौरान गर्भवती महिलाओं और बीमार नवजातों के लिए वैकल्पिक परिवहन की होगी व्यवस्था

खराब मौसम के कारण भोपाल की तीन फ्लाइट को इंदौर में उतारा, यात्री परेशान

मकड़ाई समाचार इंदौर। राजधानी भोपाल में सुबह से ही जारी भारी बारिश के चलते भोपाल जाने वाली तीन उड़ानों को इंदौर में उतारा गया। इन तीन उड़ानों में दिल्ली भोपाल, मुंबई भोपाल और हैदराबाद भोपाल उड़ान शामिल है। इनमें से दिल्ली और मुंबई से आने वाली उड़ानें एयर इंडिया की हैं जबकि हैदराबाद से आई उड़ान इंडिगो की है। तीनों फ्लाइट दोपहर तक इंदौर में ही थीं। हालांकि दिल्ली से आए यात्रियों को बस के जरिये भोपाल भेजा गया है। जबकि हैदराबाद से आए यात्री परेशान होते रहे।

- Install Android App -

गौरतलब है कि भोपाल में सुबह से ही तेज बारिश जारी है और मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। हैदराबाद से भोपाल के लिए जाने वाली उड़ान को सोमवार को देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतारा गया। हवाईअड्डा प्रबंधन के अनुसार भोपाल में मौसम खराब है और दृश्यता बहुत कम है, इस कारण हैदराबाद भोपाल उड़ान को आपात स्थिति में इंदौर डाइवर्ट करना पड़ा है। उड़ान के यात्रियों को इंदौर में विमानतल पर ही रखा गया है। इससे यात्रियों में गुस्सा है। सूत्रों के अनुसार जो यात्री भोपाल जाना चाहते हैं, उनसे जबदस्ती स्वीकृति ली जा रही है। सभी को हवाईजहाज में ही रखा गया है। साथ ही उन्हें एयरपोर्ट प्रबंधन और फ्लाइट प्रबंधन यह भी नहीं बता रहा कि कब तक भोपाल के लिए रवाना किया जाएगा या किसी अन्य साधन से भोपाल रवाना किया जाएगा।