jhankar
ब्रेकिंग
खिरकिया में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब सहित दो आरोपी गिरफ... चित्रकूट में बाढ़ से हाहाकार: मंदाकिनी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा हंडिया में राखी के रंग में रंगा भाई-बहन का प्यार, कलाई पर सजा विश्वास का धागा ब्रेकिंग न्यूज : नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग धरम कुंडी ब्रिज पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने ... कुलहरदा में 100 साल पुराना जर्जर मकान भरभराकर गिरा, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल दो माह पहले दी ग... आज का राशिफल: 28 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे परमानंद हत्याकांड में दिलीप को आरोपी बनाने की मांग, कमल के मकान को तोड़ने कलेक्टर से लगाई गुहार शक्कर की महंगाई को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च, भाजपा जिलाध्यक्ष के निवास तक किया प्रदर्शन ब्रेकिंग : बानापुरा बाजार में दिनदहाड़े चाकूबाजी, बाजार में मचा हड़कंप 🌳 वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

गुजरात के 21 जिलों में भारी बारिश, 61 की मौत, 2000 को एयर लिफ्ट किया

Gujarat Heavy Rains : गुजरात समेत आधे भारत में भारी बारिश का दौर जारी है। गुजरात के छोटा उदयपुर में 1 दिन में 20 इंच बारिश हुई। इसी तरह अहमदाबाद में रविवार शाम 7 बजे से शुरू हुई भारी बारिश का दौर सोेमवार सुबह 4 बजे थमा। इस दौरान कहीं 18 इंच तो कहीं 12 इंच बारिश हुई। छोटा उदयपुर में हालात बहुत खराब हैं। यहां पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यु ऑपरेशन चलाकर लोगों को बचाया। कई महिलाओं और बच्चों को कंधे पर उठाकर सुरक्षित पहुंचाया गया। इस बीच, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 7 दिन के लिए अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दक्षिण गुजरात, मध्य गुजरात और सौराष्ट्र में भारी बारिश हो सकती है।

ताजा समाचार है कि गुजरात के 21 जिलों में भारी बारिश हो रही है। इनमें कहीं रेड तो कहीं ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। एनडीआरएफ की टीमों को तैयार रहने को कहा गया है। सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में वलसाड़ भी शामिल है। यहां से लोगों को एयर लिफ्ट किया जा रहा है।

- Install Android App -

कई जिलों में भारी वर्षा, 2000 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

दक्षिण और मध्य गुजरात के कई जिलों में भारी वर्षा हुई है, जिससे नदियां उफान पर हैं। निचले इलाकों में पानी भर गया है। बढ़ते खतरे को देखते हुए लगभग 2000 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। मौसम विभाग ने डांग, नवसारी और वलसाड जिलों में अगले पांच दिनों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। छोटा उदेपुर में रविवार को शाम छह बजे तक सिर्फ 12 घंटों में 433 मिमी वर्षा हुई। इससे निचले इलाकों में बाढ़ आ गई है।