के के यदुवंशी
सिवनी मालवा। नगर पालिका चुनाव के बाद भाजपा को पूर्ण बहुमत के बाद भी अटकलों का बाजार गर्म है और बाजार में चर्चा है कि कौन बनेगा नगर पालिका अध्यक्ष भाजपा पूर्ण बहुमत के बाद अपना अध्यक्ष लगभग बनाएंगे लेकिन कांग्रेस के द्वारा भी अपना अध्यक्ष बनाने की कोशिश कर रहे है आखिर कांग्रेश पूर्ण बहुमत नहीं आने के बाद भी अपना अध्यक्ष कैसे बनाती है। यह सोचने वाली बात है भाजपा के 8 प्रत्याशी कांग्रेस के 4 प्रत्याशी 3 निर्दलीय उसके बाद भी कांग्रेसी अपना अध्यक्ष बनाने की कैसे सोच सकती है। यह सोच का विषय है लेकिन अभी बाजार में चौक चौराहों पर राजनीतिक बाजार गरम नजर आ रहा है केवल अध्यक्ष की चर्चा चल रही है चुनाव हुए और भाजपा ने अपना जीत का परचम बहुमतों के साथ लहराया है। परिणामों से पूर्व कांग्रेस के प्रत्याशियों के द्वारा बड़ी-बड़ी बातें कर रहे थे, लेकिन जनता ने ऐसा जवाब दिया 15 वाडों में से मात्र 4 पर ही सिमट कर रहे गए वह भी भगवान भरोसे जीत गई क्योंकि जनता तो यही कह रही है। कहते हैं लोकतंत्र में जिसके साथ बहुमत होता है जीत उसी की होती है। जीत दर्ज करने के बाद भाजपा को तो भारी बहुमत मिला है और नगर परिषद की कुर्सी पर भी भाजपा का ही अध्यक्ष बैठेगा लेकिन भाजपा के जीते हुए पार्षद सभी अपने आपको अध्यक्ष की कुर्सी के दावेदार मान रहे है। कुछ दबी जुबान में कह रहे हैं तो कुछ खुले आम जनता के बीच बोल रहे है, लेकिन जनता का रुख इन सब से परे है, जिन्होंने पूर्व में कितना हित किया है, यह सबके सामने स्पष्ट है और जो नए निर्वाचित पार्षद अध्यक्ष बनने का सपना सजा रहे है, उन्हें भी जनता बहुत अच्छे से समझती है। इसलिए जिन्हें सत्ता का लालच कुछ भी करवाने के लिए आतुर कर देता है। ऐसे लोगों से भाग्य बन नहीं सकता और नहीं शहर का विकास हो सकता है
ब्रेकिंग
झुग्गी बस्ती में रहने वाली चांदनी बनी MP बोर्ड की टॉपर, CM ने घर बुलाकर किया सम्मानित
ग्वालियर में महापौर की गाड़ी पर हमला, बाइक सवार बदमाशों ने मचाया हड़कंप
मध्य प्रदेश में बाल विवाह का मामला, 9 साल के दूल्हे और 8 साल की दुल्हन पर ऐक्शन
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: MP में संविदा कर्मियों को मिलेगा 10 साल की सेवा का हक
छठवें वेतनमान के कर्मचारियों का राहत और महंगाई भत्ता बढ़कर हुआ 257%
मध्य प्रदेश में 25 शहरों का तापमान 40 डिग्री से ऊपर, इंदौर-उज्जैन और अन्य संभागों में अलर्ट
तीर्थयात्रियों से भरी बोलेरो ट्रक से भिड़ी, 8 की मौत, पीएम मोदी ने दुख व्यक्त किया
महिला आरक्षण संशोधन बिल लोकसभा में पेश, संविधान हाईजैक पर विपक्ष का हंगामा
स्वर्णरेखा नदी में मिला भारी भरकम मिसाइल बम, क्षेत्र में मची अफरा-तफरी
लश्कर का टॉप आतंकी हमजा को लाहौर में अज्ञात बंदूकधारियों ने मारी गोली, हालत गंभीर
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 15 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
