jhankar
ब्रेकिंग
खेत के कुएं में मिला गुमशुदा युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी हंडिया पुलिस की कार्रवाई: डोडा चूरा और भुक्की सहित आरोपी गिरफ्तार कन्या छात्रावास की सुविधाओं के विस्तार को लेकर विधायक कुंवर अभिजीत शाह जी की पहल बुजुर्ग मां की गुहार पर एसडीएम कोर्ट का बड़ा फैसलाः पांचों बेटों को हर महीने भरण-पोषण भत्ता देने का आ... हंडिया: वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ASI को मारी टक्कर, घायल स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन आमंत्रित हरदा नगरीय क्षेत्र में 8 पार्लर आवंटित होंगे संकल्प योजना के तहत महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा में कॅरियर काउंसलिंग का आयोजन खुशियों की दास्ताँ :  ‘‘सच हुआ सपना, घर हुआ अपना’’ यंग लीडर्स - विकसित भारत कार्यक्रम में युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न

ग्वालियर में महापौर की गाड़ी पर हमला, बाइक सवार बदमाशों ने मचाया हड़कंप

ग्वालियर। एक बड़ा मामला सामने आया है। महापौर डॉ. शोभा सतीश सिकरवार पर उज्जैन के मक्सी रोड़ पर जानलेवा हमला हो गया। महापौर अपनी बेटी के साथ उज्जैन दर्शन करने के लिए जा रही थीं। रात करीब 12 के आस-पास वह मक्सी के पास पहुंची, जहां बाइक सवार बदमाशों ने लोहे की रॉड से गाड़ी पर अचानक हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में सुरक्षा गार्ड ने मोर्चा संभाल लिया। गनमैन को देख बाइक सवार बदमाश भाग गए।

उज्जैन एसपी को दी घटना की सूचना

- Install Android App -

दरअसल, घटना 14 अप्रैल रात 12 बजे के करीब की बताई जा रही है। महापौर मक्सी से होते हुए उज्जैन के लिए जा रही थी, तभी रास्‍ते में अचानक बाइक सवार बदमाशों ने कार पर हमला कर दिया। इस पूरी घटना की जानकारी उज्जैन एसपी को दी गई है। इस घटनाक्रम में हमलावर कौन है और किस मकसद के साथ महापौर की कार पर हमला किया था फिलहाल जांच के बाद ही पता चल पाएगी। इस घटना की पु‍ष्‍टि महापौर के पति‍ और कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने की है।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

गनमैन ने महापौर के ऊपर हुए हमले की जानकारी विधायक सतीश सिकारवार को दी। इसके बाद विधायक ने तत्काल प्रभाव से मामले में एसपी को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला। पुलिस ने माेर्चा संभालते हुए आसपास के इलाके में नाकाबंदी कर बाइक सवारों की तलाश की, लेकिन फिलहाल कोई संदिग्ध हाथ नहीं लग पाया।