jhankar
ब्रेकिंग
उमंग दिवस पर बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘ जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 24 एवं 25 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 23 एवं 24 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न खुशियों की दास्तां : चाय के ठेले से आत्मनिर्भरता तक: पीएम स्वनिधि योजना बनी अमर कुशवाहा की सफलता की... पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए ग्राम पंचायत मकड़ाई के मतदान केंद्र के भवन में किया बदलाव जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन के तहत खिरकिया विकासखंड की 16 ग्राम पंचायतों में शुष्क दिवस घोषित सेवा संकल्प अभियान के तहत तवा बांयी तट नहर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर एसपी ने प्रतिमा विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया कलेक्टर की अध्यक्षता में टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित

स्वर्णरेखा नदी में मिला भारी भरकम मिसाइल बम, क्षेत्र में मची अफरा-तफरी

जमशेदपुर। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले की स्वर्णरेखा नदी में एक बार फिर भारी भरकम मिसाइल बम मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। गुरुवार को पानीपोडा क्षेत्र के पानीपोडा में मछली पकड़ने गए ग्रामीणों ने नदी के बीच संदिग्ध धातु की बड़ी वस्तु देखी। जहां पास जाकर जांच करने पर उन्हें आशंका हुई कि यह कोई विस्फोटक सामग्री हो सकती है। ग्रामीणों ने तुरंत बहरागोड़ा थाने को इस मामले की सूचना दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर इलाके के लोगों को सावधान रहने की सलाह दी। इसके साथ ही मामले की जांच शुरु कर दी।

- Install Android App -

मीडिया रिपोर्ट में ग्रामीणों के मुताबिक नदी में मिला यह मिसाइल बम 200 किलो से ज्यादा हो सकता है। वहीं, इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक जैसी वस्तु मिलने की खबर गांव में हड़कंप मच गया, जिसके बाद लोगों में भय और अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने किसी भी अनहोनी से बचने के लिए तुरंत दूरी बना ली। वहीं, पुलिस ने इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी है। ग्रामीणों के मुताबिक इस क्षेत्र में बम मिलने की यह तीसरी घटना है। इससे पहले भी स्वर्णरेखा नदी के किनारे 2 मिसाइल बम मिल चुके हैं, जिन्हें भारतीय सेना की बम निरोधक टीम ने सफलतापूर्वक डिफ्यूज कर दिया था।

वहीं स्थानीय लोग बताते हैं कि नदी किनारे रेत खोदते समय अक्सर ऐसे पुराने बम निकल आते हैं। जहां बार-बार इस तरह की घटनाएं सामने आने से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि सुरक्षा के मद्देनजर नदी के आसपास के क्षेत्र को खाली कराया जा रहा है। ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। इस पूरे मामले में प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सेना और बम निरोधक दस्ते को सूचना दे दी है, साथ ही विशेषज्ञों के पहुंचने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह मिसाइल बम किस स्थिति में है और इसे कैसे निष्क्रिय किया जाएगा। बता दें पहला बम 17-18 मार्च को स्वर्णरेखा नदी किनारे रेत खोदते समय मिला था। इसे सेना ने सफलतापूर्वक डिफ्यूज कर दिया था। दूसरा बम मार्च 2026 में ही कुछ दिनों बाद मिला। इसे भी भारतीय सेना और बम निरोधक टीम ने नियंत्रित विस्फोट से निष्क्रिय किया गया था। तीसरा बम 16 अप्रैल को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानीपोडा में मछली पकड़ने गए ग्रामीणों को मिला। यह करीब 200-227 किलो वजनी बताया जा रहा है। हालांकि इसे भी डिफ्यूज करने के लिए सेना की टीम बुलाई गई है।