मकड़ाई समाचार हरदा। रविवार को हंडिया थाना अंतर्गत ग्राम रिजगॉव ओर आदमपुर के बीच एक शव मिला। शव मिलने के बाद गॉव में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कोटवार की सूचना पर हंडिया पुलिस ने घटना स्थल पर पहुँचकर शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक युवक का नाम सत्यनारायण पिता देवीसिंह है। परिजनों ने गॉव के ही कुछ लोगो पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल हंडिया टी आई श्री सरियाम ने भी घटनास्थल पर पहुँचकर जांच में जुटे है। पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर हत्या का प्रकरण दर्ज करेगी। हंडिया टी आई ने बताया कि युवक के गले मे धारधार हथियार से वार किया है। पुलिस जांच में जुटी है। इधर जयस के कार्यकर्ता भी गॉव पहुचे। अदिवादी युवक की मौत के बाद गॉव में हड़कंप मच गया।
ब्रेकिंग