jhankar
ब्रेकिंग
खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड... जल संसाधन विभाग की कार्यपालन यंत्री ने हंडिया शाखा नहर संभाग की नहरों का किया निरीक्षण मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध नर्मदा के तटीय क्षेत्रों में 9 प्रकरण दर्ज विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के लिए राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया औचक निरीक्षण आज कैसा रहेगा मप्र का मौसम  औद्योगिक क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, टैंकर के नीचे आने से युवक की मौत जन्मदिन पर केक नहीं, मां नर्मदा के घाट की सफाई कर दिया सेवा का संदेश

कृषि मंत्री कमल पटेल ने किए दुश्मन बम वाली चमत्कारिक देवी के दर्शन और लिया आशीर्वाद.

बॉर्डर पर तैनात सैनिकों से भी मिले मंत्री पटेल..
__________________
जयपुर/भोपाल।किसान नेता एवं मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल इन दिनों राजस्थान के दौरे पर है।रविवार को मंत्री पटेल ने दुश्मन बम बाली चमत्कारिक तनोट देवी के दर्शन किए और देश- प्रदेश की जनता की खुशहाली, देश की सरहदों की सुरक्षा के साथ किसानों के कल्याण की कामना की। मंत्री पटेल ने इस दौरान भारत-पाक बॉर्डर पर तैनात भारतीय सैनिकों से उनका हालचाल जाना और उन की हौसला अफजाई की।
कृषि मंत्री पटेल जिस दुश्मन बम वाली चमत्कारिक देवी के मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे थे, वह देवी का मंदिर राजस्थान के जैसलमेर जिले से लगभग 130 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। 1965 में भारत और पाकिस्तान के बीच जंग छिड़ी थी, तब पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान ने इस मंदिर पर कई बम गिराए थे । लेकिन माता रानी की कृपा से एक भी बम नहीं फूटा था।तभी से मंदिर में गिराए गए बम रखे हुए हैं और बीएसएफ के जवान ही माता रानी की पूजा करते हैं।*