jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

दिन दहाड़े आंखो में मिर्च झोंक कर, दो करोड़ की लूट अब पुलिस जुटी जांच में

मकड़ाई समाचार दिल्ली|  लूट की एक बड़ी घटना हुई। जिसने दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी। यह घटना बुधवार सुबह दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास पहाड़गंज इलाके में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस छानबीन में जुटी है। बताया जा रहा है कि चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।अपराधियों ने फिल्मी स्टाइल में दो करोड़ के जेवरात लूट लिए।

- Install Android App -

 घटना के संबंध में बताया गया कि बुधवार सुबह 4 बजे बदमाशों ने कुरियर कंपनी के कर्मचारी दो करोड़ की ज्वेलरी लूट लिए। कुरियर कंपनी के कर्मी जेवरात को डिलीवरी के लिए ले जा रहे थे, इसी दौरान पुलिस की वर्दी में आए एक बदमाश ने उन्हें रोका। पुलिस की वर्दी में आए अपराधी द्वारा रोके जाने पर कर्मी जैसे ही रुका पीछे से आए बदमाशों ने आंखों में मिर्ची पाउडर फेंककर जेवरात से भरा बक्सा लूट लिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। जिसके बाद चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस की कई टीमों को लूटेरों की तलाश में लगाया गया है। लेकिन अब तक पुलिस के हाथ कोई खास सुराग नहीं लगा है। हालांकि, दिल्ली पुलिस का कहना है कि वो बहुत जल्द लूटेरों को पकड़ लेंगे।