jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान ग्राम मांदला में मुख्यमंत्री जन विश्वास संवाद शिविर आयोजित

छत ढलने तक ज़राक बिजली तार हटई लेव साब – भोला, खबर पढ़ कर हँसी रोक नही पाओगे

सोशल मीडिया पर वायरल पत्र

मकड़ाई समाचार हरदा। कांटाफोड़ के वार्ड क्रमांक 7 के रहवासी अनिल उर्फ भोला अलासिया ने ठेठ देहाती भाषा में बिजली अधिकारी कांटाफोड़ को एक आवेदन लिखा है। ये आवेदन सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।  हस्ताक्षर की जगह अंगूठा लगाने वाले भोला द्वारा देहाती क्षेत्रीय भाषा की चर्चा तेजी से चल रही है।

यहां बाकी सब कुछ तो ठीक है पर भोला द्वारा  तार नहीं हटाने पर किसी दिन चक्कू से तार काट देने की बात व्यवहारिक नहीं है। कारण बिजली के तार में करंट होने पर किसी प्रकार की अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता।
इस खबर के माध्यम से मकड़ाई समाचार कांटाफोड़ के बिजली अधिकारी से अनुरोध करता  है कि आवेदक की समस्या  को समय रहते समझ कर हल कर के भोला को मुश्किलों से बचावें।

क्या है भोला का पत्र –

प्रति,

- Install Android App -

श्रीमान कनिष्ट यंत्री महोदय,
म0प्र0 पश्चिम क्षेत्र विद्युत   वितरण केंद्र कांटाफोड़

विषय: ज़राक तार हटाने की कृपा करें । छत डालने के बाद वापस लगा लीजो।

महोदय,

उपरोक्त विषय में निवेदन है कि मैं अनिल पिता पर्वत अलासिया वार्ड क्रमांक 07 कांटा फोड़ नजर पुरा में रेउ । मेरे पापा का मकान का ऊपर से तुम्हारी लाइट का तार निकल रा है । जी का कारण मेरा पापा का मकान को छत भी डल नी रो है । छत डालने का लिए जराक तुम्हारी लाइट का तार हटा के वापस हमारा ऊपर डाल लीजो । हम भोत परेशान।

अतः अगर तार नहीं हटाया तो मैं कई का दिन घुस्सा में चक्कू से तार काट दूंगा । फिर म्हारा से मत कीजो।

भोला उर्फ अनिल अलासिया