jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

harda news : नायक की तरह कृषि मंत्री कमल पटेल की ताबड़तोड़ छापामारी जारी

किसानों ने सरकार को कहा धन्यवाद हमारी आमदनी हुई दोगुना

मकड़ाई समाचार हरदा/भोपाल। मध्यप्रदेश में ग्रीष्मकालीन मूंग फसल की सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही है। इस बार मूंग की फसल की बंपर पैदावार हुई है तो सरकार ने भी किसानों को उनकी फसल का वाजिब दाम दिलाते हुए जगह-जगह उपार्जन केंद्र खोले हैं। साथ ही उपार्जन केंद्रों पर फ्लैट कांटो से उनकी फसल की तुलाई हो रही है। जिससे किसानों को आवागमन के समय के साथ लंबी कतारों से छुटकारा मिला है। दूसरी ओर मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल भी मुस्तैद होकर नायक फिल्म के हीरो की तरह छापामार कार्रवाई कर रहे हैं। वे अचानक से मूंग उपार्जन केंद्र पर पहुंचते हैं।पहुंचते ही जहा किसान की फसल तुल रही होती है। वहा छापा मारते हैं और चेक करते हैं कि किसान की फसल की सही तुलाई हो रही है या नहीं।

किसानों से पूछते हैं उन्हें एसएमएस मिल रहे हैं या नहीं। उनके द्वारा अचानक मारे जा रहे छापों से किसानों की फसल की तुलाई करने वालों में हड़कंप मच गया है। शुक्रवार को मंत्री पटेल ने देवास जिले में छापामारी की थी उसके बाद शनिवार को हरदा जिले में विभिन्न मूंग उपार्जन केंद्रों पर उन्होंने छापा मारकर औचक निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।इस बीच उन्होंने किसानों से संवाद भी किया। हरदा जिले के ग्राम कड़ोला में मां रेवा,मां नर्मदा,मां अमृता वेयर हाउस छापा मारते हुए औचक निरीक्षण किया।

- Install Android App -

छापामारी कार्रवाई के दौरान मंत्री पटेल ने किसानों के लिए की गई व्यवस्थाओं के प्रति संतुष्ट दिखे। उन्होंने किसानों से संवाद करते हुए कहा कि 100 में से 90 किसान छोटे है इसलिए सरकार छोटे किसानों की चिंता कर रही है। उनकी फसल की खरीदी पहले की जा रही है।पहले गेहूं की फसल आने के बाद चना, सरसों, मसूर फसल की खरीदी होती थी लेकिन केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्री और मेरे कृषि मंत्री बनते से ही हमारी सरकार ने निर्णय लिया कि गेहूं की फसल के पूर्व चना, सरसों, मसूर फसलों की खरीदी समर्थन मूल्य पर सरकार करेगी ताकि इन फसलों का उत्पादन करने वाले किसानों को उनका उचित दाम मिल सके।सरकार ने खरीदी की लिमिट को भी बढ़ाया।

जिस से10 हजार करोड़ से ज्यादा राशि का फायदा किसानों को हुआ। मंत्री पटेल ने उपार्जन केंद्र पर अपनी मूंग की फसल लेकर किसान की फसल का निरीक्षण किया और उनकी फसल की गुणवत्ता के लिए किसान को धन्यवाद दिया।किसान ने बताया कि उन्होंने 26 एकड़ में मूंग की फसल उगाई थी जिससे उन्हें 130 क्विंटल मूंग फसल की पैदावार हुई है। सरकार के द्वारा समर्थन मूल्य पर खरीदी करने से उन्हें इस बार लगभग पौने तीन लाख रुपए का अतिरिक्त लाभ मिला है सरकार समर्थन मूल्य पर खरीदी नहीं करती तो हमें ओने पौने दाम में व्यापारियों को बेचना पड़ता। जिससे हमें अतिरिक्त लाभ नहीं मिल पाता।

लाभ पहुंचता तो व्यापारियों को। समर्थन मूल्य पर फसलों की खरीदी से किसान की आय 2 गुना से ज्यादा अब हो रही है। इसलिए हम सब किसान भाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और हमारे कृषि मंत्री कमल पटेल को धन्यवाद देते हुए बधाई देते हैं कि उन्होंने किसानों की चिंता की।