jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : रात को घर के सामने खड़ी वेगेनार, सुबह गायब; हंडिया क्षेत्र में सुरक्षा पर फिर सवाल,,,,, ब्रिक्स सम्मलेन 2026" ब्रिक्स 2026 के लिए भारत पहुंचे राष्ट्रपति पुतिन, आज पीएम मोदी के साथ द्विपक्... देश में एक बार फिर पेट्रोल-डीजल, सीएनजी-एलपीजी गैस के भाव बढ़ने के आसार नौकरी का झांसा देकर 15 युवाओं से 18 लाख की ठगी, थाने में FIR हुई दर्ज नानपा-कुल्हड़ा सड़क के गड्ढों में बैठे ग्रामीण, आज पैदल मार्च निकालकर कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन न्यू तक्षशिला एकेडमी में 7 वर्षीय छात्रा घायल, उपचार व्यवस्था को लेकर पालक ने जताई आपत्ति आज 11सितंबर 2026 का सुविचार : आपकी सोच, हिम्मत और आत्मविश्वास पर निर्भर करता है कि आप अपना लक्ष्य सर... आज बैंक कर्मियों की देशव्यापी हड़ताल, बाइक रैली निकालकर करेंगे विरोध प्रदर्शन, हरदा में दो घंटे सड़क... खेती किसानी: सोयाबीन पर प्रशासन की नजर, खेतों में उतरा जांच दल पीलापन और असामान्य धब्बों ने बढ़ाई च... आज का राशिफल — 11 सितंबर 2026 🌟 जानिए 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, क्या कहते है आज आपके भ...

बिग ब्रेकिंग न्यूज़: हरदा रिलायंस स्मार्ट स्टोर के मैनेजर की जमानत ख़ारिज

मकड़ाई समाचार हरदा। रिलायंस स्मार्ट स्टोर जी पी माल मे काम करने वाली अनुसूचित वर्ग की पीड़िता से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी रिलायंस स्मार्ट के स्टोर मैनेजर माधव मण्डल की अग्रिम जमानत विशेष न्यायलय हरदा से ख़ारिज की ।

- Install Android App -

जानकारी देते हुए विशेष लोक अभियोजक सुखराम बामने ने बताया की रिलायंस स्मार्ट के स्टोर मैनेजर माधव पिता श्रीकांत मण्डल उम्र 40 साल निवासी रिलायंस स्मार्ट रिटेल शॉप ग्राउंड फ्लोर जी पी माल हरदा के द्वारा हरदा थाना अंतर्गत रहने वाली अनुसूचित जाति वर्ग की युवती रिलायंस स्मार्ट मे कार्य करती थी वहा के स्टोर मैनेजर माधव मण्डल द्वारा उस युवती से बोला की तुम मेरा ध्यान रखो मे तुम्हारा ध्यान रखूँगा और बुरी नियत से घूरता था इसकी शिकायत दिनांक 03.05.22 को पीड़िता ने एरिया कलस्टर मैनेजर के दौरे पर आने पर इस बात की शिकायत एरिया मैनेजर से की जिस पर से एरिया मैनेजर ने स्टोर मैनेजर को फटकार लगाई उसके बाद ज़ब पीड़िता वापस कार्य करने गई तो उसे कार्य करने से मैनेजर ने मना कर दिया उसके बाद पीड़िता ने महिला थाना हरदा मे दिनांक 07.05.22 को शिकायत की जिस पर से अपराध क्रमांक 67/22 अंतर गत धारा 354(ग )509 आईपीसी और एस. सी. एस. टी. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया ।

आज आरोपी मैनेजर की अग्रिम ज़मानत विशेष न्यायधीश श्री अनूप कुमार त्रिपाठी के न्यायलय मे सुनवाई हुई शासन की और से पैरवी विशेष लोक अभियोजक सुखराम बामने ने की और कहा की रिलायंस स्मार्ट स्टोर एक बड़ा नाम है और उसका मैनेजर जो की पूरी स्टोर का गार्जियन होता है उसके द्वारा जो कृत्य किया गया और scst एक्ट मे अग्रिम जमानत का प्रावधान नहीं है तर्क सुनने के बाद विशेष न्यायधीश श्री अनूप कुमार त्रिपाठी ने आरोपी मैनेजर की अग्रिम जमानत आवेदन निरस्त कर दिया और अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया l