jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

पुलिस ने कबाड़ियों से चोरी की 31 बाइक जब्त

मकड़ाई समाचार बिलासपुर| एसीसीयू की टीम ने बुधवार की शाम सिविल लाइन क्षेत्र से चोरी की 31 बाइक जब्त की है। कबाड़ियों ने एक बाइक को काट दिया था। एसीसीयू की टीम ने बाइक और आरोपित को सिविल लाइन पुलिस के हवाले किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। एससीसीयू टीम के प्रभारी निरीक्षक हरविंदर सिंह ने बताया कि बुधवार की शाम सिविल लाइन क्षेत्र में चोरी की बाइक खपाने की सूचना मिली। इस पर टीम के जवानों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जवानों ने तालापारा में दबिश देकर शेख अनवर के ठिकाने से 20 बाइक जब्त की।पूछताछ में उसने बाइक के दस्तावेज होने से इन्कार किया। इस पर जवानों ने आरोपित के ठिकाने से 20 बाइक जब्त कर ली। इसी तरह विनोबा नगर निवासी जावेद खान के ठिकाने से 11 बाइक जब्त की गई। इसमें से एक बाइक को कबाड़ी ने काट दिया था। पूछताछ में वह दस्तावेज नहीं दिखा पाया। चोरी की बाइक होने की आशंका पर पुलिस ने इसे जब्त कर लिया। मामले में कार्रवाई के लिए एसीसीयू की टीम ने सिविल लाइन पुलिस को बाइक सौंप दी है। सिविल लाइन पुलिस पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।