ब्रेकिंग
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 14 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे इंदौर-बैतूल हाईवे पर कालीसिंध में गिरी कार,  हादसे मे दो की मौत और दो घायलों को किया इंदौर रेफर सीहोर:समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए हरदा जिले से अवैध रूप से लाया जा रहा मूंग जब्त हरदा: राजपूत छात्रावास के अंदर निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया , पुलिस वालो ने , समाज ने सीएम से मा... हरदा बिग न्यूज: जिले में धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी जीवन सिंह शेरपुर को पुलिस ने किया गिरफ्तार,  पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले छो... आज से सीएम डॉ. मोहन यादव 7 दिवसीय विदेश यात्रा पर होगे रवाना नीमखेड़ा में मूंग खरीदी केंद्र की मांग, किसानों का अनुठा (अर्धनग्न) प्रदर्शन और चक्काजाम मूंग खरीदी नहीं होने से आक्रोशित थे किसान ,तीन अलग-अलग स्थानों पर किया चक्काजाम, वाहनों की लंबी कतार... अंतर्राष्ट्रीय सन्त सम्मान से सम्मानित हुए स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि, ( भारत और नेपाल को हिन्दू...

बायपास पर चार पहिया वाहन ने स्कूली आटो को मारी टक्कर, दस बच्चे घायल

मकड़ाई समाचार विदिशा। नेशनल हाइवे 146 के बायपास पर गुरुवार की सुबह एक चार पहिया वाहन ने स्कूली आटो को टक्कर मार दी, जिसमें दस बच्चें और आटो चालक घायल हो गया। उन्हें मेडिकल कालेज के अस्पताल में भर्ती कराया गया। दस में आठ बच्चों को मामूली चोट आई थी। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। दो बच्चों को अधिक चोट आई है। उनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। 8 से 12 वर्ष उम्र के सभी बच्चे एकता कालोनी के रहने वाले है।

- Install Android App -

अस्पताल में भर्ती आटो चालक माधव कुशवाह ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब सात बजे वे एकता कालोनी से बच्चे लेकर साकेत एमजीएम स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान बायपास पर बालाजी आर्किड कालोनी के पास रोड क्रास करते समय पीछे से आ रहे चार पहिया वाहन ने आटो को टक्कर मार दी। जिसके कारण आटो पलट गया और बच्चे घायल हो गए। उन्होंने पीछे से आ रहे एक खाली आटो में बच्चों को बिठाकर तत्काल अस्पताल भिजवाया। इसके बाद स्कूल प्रबंधन को सूचना देकर वे अस्पताल पहुंचे। माधव ने बताया कि आसपास के लोगों ने चार पहिया वाहन चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
इधर, अस्पताल के सीएमओ वैभव जैन ने बताया कि आठ बच्चों के हाथ-पैर पर मामूली चोट आई थी। उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया है। कक्षा 5 के विद्यार्थी कृष्णा राजपूत और उसकी बहन अनुष्का को अधिक चोट आई है। उन्हें भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। दुर्घटना के बाद स्कूल का स्टाफ और बच्चों के स्वजन भी अस्पताल पहुंच गए थे।