jhankar
ब्रेकिंग
हरदा से मुख्यमंत्री सचिवालय तक: डॉ. सुदाम खाड़े का बढ़ा प्रशासनिक सफर, डॉ. सुदाम खाड़े को बड़ी जिम्म... आकाशीय बिजली ने मचाई तबाही, जला हनुमान ध्वज... लेकिन सुरक्षित बच गया पूरा परिवार हरदा में कांग्रेस की किसान महाचौपाल, जीतू पटवारी ने सरकार पर बोला हमला; 3 अगस्त तक मांगे पूरी नहीं ह... खिरकिया SDM ने मूंग उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण, किसानों के हितों की सुरक्षा के दिए सख्त निर्द... हंडिया : बेकार सामग्री से बने बच्चों के खिलौने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सीखे नवाचार के गुर! चित्रकूट की देवांगना घाटी में 20 वर्षीय NEET छात्रा से गैंगरेप, 3 आरोपी फरार ब्रेकिंग न्यूज : 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं हंडिया : गुरु पूर्णिमा पर उमड़ेगी आस्था, पागल बाबा आश्रम में गुरु दीक्षा, पूजन और विशाल भंडारे की तै... टिमरनी में कल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का होगा भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं से अधिक संख्या म... 27 जुलाई को भोपाल घेरने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आम किसान यूनियन सैकड़ो गाड़ियां लेक...

स्कूटी को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर बस दुकान में जा घुसी, 14 लोग घायल

मकड़ाई समाचार अनूपपुर। जिला मुख्यालय अनूपपुर से जैतहरी मुख्य मार्ग में करीब 4 किलोमीटर दूर छूल्हा रेलवे स्टेशन के सामने गुरुवार की सुबह शहडोल से डिंडौरी जा रही यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क छोड़ किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसी। घटना में 14 यात्रियों को चोटें आई हैं। बस में करीब 30 यात्री सवार थे। घटना सुबह 9 बजे की है। घायलों में छूल्हा रेलवे स्टेशन मास्टर राजन कुमार पिता बिरेंद्र कुमार सिन्हा 50 वर्ष भी घायल हुए हैं, जिनका एक हाथ फैक्चर हो गया है।

स्टेशन मास्टर सड़क किनारे चाय की दुकान में आए हुए थे तभी बस की चपेट में आ गए इन्हें जिला अस्पताल अनूपपुर में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है शेष घायलों की हालत सामान्य है।

- Install Android App -

घटना के हुए बारे में मिली जानकारी अनुसार शहडोल से चलकर अनूपपुर, राजेंद्रग्राम होकर डिंडौरी तक जाने वाली प्रयाग कंपनी की बस क्रमांक एमपी 18 पी 0396 जब अनूपपुर बस स्टैंड से छूटकर जैतहरी की तरफ जा रही थी तभी छूल्हा रेलवे स्टेशन के सामने सड़क के बायीं तरफ होटल दुकानों में बस मुड़ गई और दुकान के आगे हिस्से जा टकराई। उस समय चाय की दुकान में कुछ लोग खड़े थे जो बस की चपेट में आकर घायल हो गए तथा बस में बैठे कुछ यात्री भी घायल हो गए। घटना की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है> हालांकि एक यात्री का कहना था सामने से स्कूटी चालक आ रहा था जिसे बस की ठोकर लगी स्कूटी सवार गिर गया उसी समय बस चालक ने बस मोड़ दी और दुकान से बस जब टकराई। यहां दुकान तीरथ राठौर और राघवेंद्र सिंह की थीबस की टक्कर से दुकान और वहां रखे सामान को नुकसान भी पहुंचा है। घटना के बाद बस चालक वहां से भाग निकला। इसी चाय की दुकान पर रेलवे स्टेशन छुल्हा के स्टेशन मास्टर राजन कुमार भी मौजूद थे उन्हें भी बस की टक्कर से चोट आई एक हाथ गंभीर रूप से जख्मी हो गया है।

सड़क से गुजर रहे राहगीरों एवं दुकान के आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना 100 डायल पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी। करीब 14 लोगों को अस्पताल लाया गया, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने की अनुमति दी गई जबकि स्टेशन मास्टर राजन कुमार को उपचार हेतु भर्ती किया गया है।

इस दुर्घटना में स्टेशन मास्टर राजन कुमार सहित बी एन पिता एस के मोदक 34 वर्ष निवासी विवेक नगर, सुकबरिया पति भगवती प्रसाद चौधरी 30 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 2 पटौरा टोला अनूपपुर,किरण पिता भगवती चौधरी 8 वर्ष पटौरा टोला, पार्वती पति कायस सिंह 45 वर्ष निवासी अमगवां थाना राजेंद्र ग्राम, आरती पति राजेंद्र तिवारी 38 वर्ष विवेक नगर, शमशाद अंसारी 25 वर्ष अमलाई, यासमीन पिता अलाउद्दीन 30 वर्ष अमरा डंडी अमलाई, द्वारिका पिता गजरूप सिंह 30 वर्ष ग्राम सिलपरी थाना अमरकंटक, जीवन पिता किरन गोयक 27 वर्ष निवासी अनूपपुर,श्याम पिता सुरेश मांझी 40 वर्ष निवासी चचाई, अनस पिता अली हसन 20 वर्ष अनूपपुर, लोकदीन पिता चेतराम 84 वर्ष निवासी सिंगारशक्ति थाना बजाग जिला डिंडोरी और कचरा बाई 65 वर्ष निवासी सिंगार शक्ति शामिल हैं।