jhankar
ब्रेकिंग
शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे

बायपास पर चार पहिया वाहन ने स्कूली आटो को मारी टक्कर, दस बच्चे घायल

मकड़ाई समाचार विदिशा। नेशनल हाइवे 146 के बायपास पर गुरुवार की सुबह एक चार पहिया वाहन ने स्कूली आटो को टक्कर मार दी, जिसमें दस बच्चें और आटो चालक घायल हो गया। उन्हें मेडिकल कालेज के अस्पताल में भर्ती कराया गया। दस में आठ बच्चों को मामूली चोट आई थी। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। दो बच्चों को अधिक चोट आई है। उनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। 8 से 12 वर्ष उम्र के सभी बच्चे एकता कालोनी के रहने वाले है।

- Install Android App -

अस्पताल में भर्ती आटो चालक माधव कुशवाह ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब सात बजे वे एकता कालोनी से बच्चे लेकर साकेत एमजीएम स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान बायपास पर बालाजी आर्किड कालोनी के पास रोड क्रास करते समय पीछे से आ रहे चार पहिया वाहन ने आटो को टक्कर मार दी। जिसके कारण आटो पलट गया और बच्चे घायल हो गए। उन्होंने पीछे से आ रहे एक खाली आटो में बच्चों को बिठाकर तत्काल अस्पताल भिजवाया। इसके बाद स्कूल प्रबंधन को सूचना देकर वे अस्पताल पहुंचे। माधव ने बताया कि आसपास के लोगों ने चार पहिया वाहन चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
इधर, अस्पताल के सीएमओ वैभव जैन ने बताया कि आठ बच्चों के हाथ-पैर पर मामूली चोट आई थी। उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया है। कक्षा 5 के विद्यार्थी कृष्णा राजपूत और उसकी बहन अनुष्का को अधिक चोट आई है। उन्हें भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। दुर्घटना के बाद स्कूल का स्टाफ और बच्चों के स्वजन भी अस्पताल पहुंच गए थे।