jhankar
ब्रेकिंग
चेक बाउंस के मामलों में फरार दो अभियुक्त गिरफ्तार, सजा भुगतने के लिए जेल भेजे कांजी हाउस में गौवंश की बदहाल स्थिति को लेकर बजरंग दल ने किया नगर परिषद कार्यालय का घेराव भारतीय किसान संघ की जिला बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों पर विभागीय अधिकारियों से चर्चा अनंत चतुर्दशी पर हरदा में बदलेगी यातायात व्यवस्था, इन मार्गों से होगा वाहनों का डायवर्जन हंडिया : आस्था के द्वार पर गंदगी का अंबार, खेड़ापति मंदिर के सामने व्यवस्था बेअसर,,, खुशियों की दास्तां प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से चमका पलाश का भविष्य खाद्य सुरक्षा विभाग ने रहटगांव और हरदा में लिये खाद्य पदार्थों के नमूने उल्लासः एक अभिनव प्रयोग” के तहत ए.डी.आर. सेन्टर हरदा में द्वितीय वृहद् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 26 सि... हरदा के 23 हजार 437 उपभोक्ताओं को अगस्त माह में 20 लाख 92 हजार की छूट शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस

HARDA NEWS : नपाध्यक्ष भारती कमेडिया द्वारा वार्डो का दौरा जारी, नपा से संचालित हंडिया जल संयंत्र की साफ सफाई का किया निरीक्षण

मकड़ाई समाचार हरदा। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कमेडिया द्वारा हंडिया जल संयंत्र के निरीक्षण के दौरान संयंत्र की साफ सफाई के निर्देश दिए। नप अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि दिनाँक 14 सितम्बर को हंडिया जल संयंत्र के नवीन आवर्धन संयंत्र पर फ्लाकुलेटर टैंक/ सेटेलमेंट टैंक की साफ सफाई का कार्य हरदा नगर पालिका द्वारा कराया जाएगा ताकि मां नर्मदा से आपके घरों तक पीने का साफ पानी प्राप्त हो सके।

- Install Android App -

जल संयंत्र के उक्त टैंको की साफ सफाई का कार्य होने के कारण दिनांक 14 सितम्बर को हरदा नगर के निम्न क्षेत्रों में जल प्रदाय की व्यवस्था बाधित रहेगी।
खेड़ी पुरा, गुर्जर वोल्डिंग, कुल हरदा, मातृश्री, ब्रज धाम और बस स्टैंड क्षेत्र।
इस कारण नपा अध्यक्ष द्वारा नगर की जनता से आग्रह किया है कि वह आज दिनांक 13 सितम्बर को पीने के पानी और उपयोग हेतु पानी की भरपूर व्यवस्था करके रखें, ताकि कल दिनांक14 सितंबर जल प्रदाय की व्यवस्था बाधित होने के कारण किसी भी परिवार को किसी प्रकार की कोई असुविधा ना हो। नपा अध्यक्ष श्रीमति कमेडिया द्वारा नगर पालिका सदैव जनता की सेवा में प्रयासरत है ताकि बेहतर से बेहतर सुविधा हरदा नगर की जनता को मिल सके। इसमें जनता से अपील है आप भी सदैव हरदा नगरपालिका को अपना सहयोग प्रदान करें।