jhankar
ब्रेकिंग
हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान ग्राम मांदला में मुख्यमंत्री जन विश्वास संवाद शिविर आयोजित सऊदी पर हूतियों का बड़ा हमला, लाल सागर के रणनीतिक बंदरगाह मोचा पर किया कब्जा

जिले की सोसाइटियों में खाद की किल्लत – ओम पटेल

मकड़ाई समाचार हरदा। कृषि मंत्री कमल पटेल के गृह जिले में डीएपी यूरिया खाद का संकट दिन प्रतिदिन गहराता जा रहा है। सोसाइटियों में डीएपी यूरिया खाद किसानो को समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। किसानो के साथ भेदभाव किया जा रहा है। मुंग में बालू रेत मिटटी मिलाकर खुलेआम धांधली की जा रही है। प्रदेश के साथ ही हरदा जिले की सोसाइटियों में खाद की किल्लत जारी है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने बताया कि खाद की कमी को शीघ्र पूरा किया जावे एवं जिले के किसानो को सोसाइटियों के माध्यम से खातों में खाद का वितरण किया जावे। किसानो को स्थानीय सोसाइटियों में ही खाद दिया जाये। श्री पटेल ने कहा कि जिले में अति वृष्टि से सोयाबीन की फसल अधिकांश क्षेत्रों में नष्ट हो चुकी है। जिसका समय पर जमीनी सर्वे कराकर मुआवजा राशि किसानो को प्रदान की जावे।