jhankar
ब्रेकिंग
19 अगस्त 2026: MP में मानसून सक्रिय  हरदा-देवास-बैतूल-खंडवा में हल्की से मध्यम बारिश के आसार श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निकलेगी विशाल शोभायात्रा, बाबरी घाट से होगी शुरुआत फौती नामांतरण में गलत जानकारी पड़ी भारी, एसडीएम ने तहसीलदार का आदेश पलटा हंडिया : मोबाइल टावरों से AC के कंप्रेसर, कॉइल और कॉपर पाइप चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,,, किसान संघ की बैठक में 1100 पौधे लगाने का निर्णय, बीमा व मूंग भुगतान की उठी मांग नेशनल लोक अदालत 12 सितम्बर को बिजली चोरी एवं अनियमितताओं के प्रकरण में होंगे समझौते उपभोक्ताओं से ... बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत किशोरी बालिकाओं ने किया एक्सपोजर विजिट ब्लॉक स्तरीय बेडमिंटन प्रतियोगिता में 150 खिलाड़ियों ने किया खेल प्रतिभा का प्रदर्शन दूध विक्रेताओं ने हड़ताल से किया किनारा, एसपी से सुरक्षा की मांग फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये इनाम घोषित

जिला स्तरीय प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र का हुआ शुभारम्भ

मकड़ाई समाचार हरदा। देश में 600 से अधिक प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों का शुभारम्भ सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के पूसा ग्राउंड से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। इसमें हरदा जिले में भी इंडियन पोटाश लिमिटेड द्वारा जिला स्तरीय प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र का शुभारम्भ किया गया है। यह केन्द्र उर्वरक एवं कीटनाशक दवाइयों के विक्रेता मैसर्स एग्रो सर्विस सेंटर हरदा में स्थित है। उपसंचालक कृषि चंद्रावत ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र में किसान भाइयों के लिए कृषि संबंधी सभी जानकारियां, उपकरण, उर्वरक एवं दवाइयां उपलब्ध रहेंगी एवं साथ ही शासन द्वारा किसानों के हितों के लिए जारी सभी योजनाओं की जानकारी भी यहाँ से प्राप्त हो सकेगी। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा किसानों के खाते में 16 हजार करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान राशि की एक किश्त भी डिजिटल पेमेंट के माध्यम से ट्रांसफर की गई। इस अवसर पर उपाध्यक्ष, जिला पंचायत दर्शन सिंह गहलोत, अध्यक्ष कृषि स्थाई समिति ललित पटेल, विधायक प्रतिनिधि उदय चौहान सहित आईपीएल के रीजनल मैनेजर नितेश कुमार शर्मा, कृषि विज्ञान केंद्र हरदा के डॉक्टर एस.के.तिवारी, मैनेजिंग डायरेक्टर एग्रो सर्विस सेंटर हरदा जय प्रकाश नारायण राठी भी उपस्थित थे।