jhankar
ब्रेकिंग
हरदा की सड़कों पर गड्ढों का ‘राज’, जिम्मेदारों को क्यों नहीं दिख रही बदहाली? सर्व ब्राह्मण समाज ने विपट कॉलोनी के बगीचे में किया पौधारोपण सिराली में बच्चों को संस्कारों से जोड़ने की अनूठी पहल, शंकर मंदिर परिसर में शुरू होगी ‘सनातन संस्कार... शिक्षक दिवस पर गुर्जर समाज की शिक्षिकाओं का सम्मान, बेटियों को शिक्षित कर आगे बढ़ाने की ली शपथ बाइक सवार को बचाने में हरदा के डिप्टी कलेक्टर चोटील, प्राथमिक उपचार के बाद मिली छुट्टी हरदा-टिमरनी विधानसभा को जोड़ने वाली माचक नदी पर पुल तैयार, वर्षों पुरानी समस्या से ग्रामीणों को मिली... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8.93 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार, ₹1.38 लाख का माल जब्त मध्य प्रदेश में नर्मदा उफान पर, जबलपुर से खंडवा तक हाई अलर्ट, अगले 24 घंटे सबसे भारी 🌊हंडिया में नर्मदा ने पकड़ी रफ्तार: हर घंटे बढ़ रहा जलस्तर, 3 घंटे में 4 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के विद्यार्थियों ने सीखी मिट्टी के गणेश प्रतिमा बनाना, पर्यावरण संरक्षण क...

बंगाल में देर रात से तूफान का कहर 5 की मौत, भारी बारिश की संभावना

नई दिल्ली: दीपावली की मध्य रात्रि में तूफान ने बांग्लादेश में कहर बरपाया। जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई. जबकि हजारों लोगों को प्रशासन ने सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. आपदा मंत्रालय के नियंत्रण कक्ष के प्रवक्ता ने न्यूज एजेंसी को बताया कि बरगुना, नरैल, सिराजगंज जिलों और भोला के द्वीप जिले में कम से कम पांच लोग मारे गए हैं.।

- Install Android App -

CM ममता ने की लोगो से अपील

उधर, बंगाल में तूफान के मंडराते खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत प्रशासन अलर्ट है पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा,”तूफान सितरंग को लेकर आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है. जिसमें 25 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना है. लोगों से अपील है कि वे बेवजह सुंदरवन समेत समुद्री इलाकों में बाहर जाने से बचें. राज्य सरकार द्वारा इसके लिए पूरी व्यवस्था की गई है.” तूफान सितरंग से नादिया जिले के उत्तर और दक्षिण 24 परगना के एक या दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा दक्षिण बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में एक या दो स्थानों पर मध्यम वर्षा हो सकती है. इन इलाकों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं, उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना जिले में हवा की गति 70-90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 100 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।