मकड़ाई समाचार हरदा। ग्राम पंचायत कनारदा एवं आंगनबाड़ी ग्राम कनारदा एवं ग्राम खारपा द्वारा स्थान ग्राम पंचायत भवन कनारदा मैं लाडली उत्सव मनाया गया एवं माननीय मुख्यमंत्री शिवराज जी चौहान द्वारा लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से ऑनलाइन सीधा प्रसारण दिखाया गया जिसमें दोनों ग्राम की लाड़ली लक्ष्मी बेटियां एवं उनकी माताए एवं सरपंच विवेक जी पटेल ,सचिव भूपेंद्र सोनी, शिक्षक बलराम जोशी ,सहायक सचिव नीरज उपाध्याय ,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती ममता सरवरे, सहायिका श्रीमती रुकमणी बाई कनारदा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती रामवती ओसले एवं सहायिका श्रीमती भगवती मोरे ग्राम खारपा एवं जन अभियान परिषद से समिति अध्यक्ष हरनाथ सिंह मोरे आदि उपस्थित थे बाद में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद प्रस्फुटन समिति कनारदा एवं शासकीय माध्यमिक शाला कनारदा के सहयोग से ग्राम में रैली निकाली गई ।
ब्रेकिंग
