jhankar
ब्रेकिंग
MP OBC Reservation Update: सुप्रीम कोर्ट ने जबलपुर हाई कोर्ट को स मामला, 13% अतिरिक्त आरक्षण पर रोक ... Weather Update: मध्य प्रदेश में अगले 4 दिनों तक बना रहेगा बादलों का डेरा, दक्षिण राज्यों में बारिश क... Big news : लाउडस्पीकर से आरती को लेकर दो पक्षो में विवाद,दुर्गा मंदिर की ग्रिल तोड़ी एमपी में अगले 24 घंटे में बारिश-आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट विधानसभा में मर्यादा तार-तार, विजयवर्गीय व सिंघार ने खोया आपा, औकात दिखाने पर अड़े सिहोरा में मंदिर में तोड़फोड़ के बाद तनाव, दो पक्ष आमने-सामने, पथराव के बाद भारी पुलिस बल तैनात दो साल में 128 प्रोजेक्ट पूरे करने का टारगेट, सिंहस्थ तैयारी में खर्च होंगे 3,000 करोड़ वर्षा और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के हित में तत्पर है सरकार: कृषि मंत्री कंषाना Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 20 फरवरी 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में हरदा में प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन हुआ इसमें अलग-...

खाद से भरा ट्रक पलटा, मची लूट, बोरियां उठाकर खेतों में दौड़ते नजर आए किसान

लोग खाद की बोरियां उठाकर खेतों के रास्ते भागते नजर आए

मकड़ाई समाचार राजगढ़। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में खाद से भरा एक ट्रक पलट गया। ट्रक के पलटने के साथ ही आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी के साथ कई लोग खाद की बोरियां उठाकर खेतों के रास्ते भागते नजर आए।

- Install Android App -

जानकारी के मुताबिक, जीरापुर थाना क्षेत्र के जेतपुरा गांव के पास खाद से भरा हुआ एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक पलटने के साथ ही खाद की बोरियां सड़क पर बिखर गईं। हालांकि हादसे में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है।

वहीं सड़क पर खाद की बोरियां देख राहगीर और आसपास के किसान जमा हो गए। देखते ही देखते लोग खाद की बोरियों को उठाकर ले जाने लगे, जैसे कि उनको सोना मिल गया हो।

बता दें कि एमपी के कई जिलों में खाद की किल्लत है। किसानों को वक्त पर खाद नहीं मिल रही है। खाद गोदामों में किसानों की लंबी लाइन लग रही है। वहीं कई खाद वितरण केंद्रों में सर्वर की समस्या समय पर वितरण में आड़े आ रही है।