jhankar
ब्रेकिंग
बेटी ने 2 दशक पहले कुआं खोदकर बाबुल को दिया था जलस्रोत का उपहार ! हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी में 36 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, जानिए फसलों के ताजा भाव धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी

अब अरुणाचल प्रदेश में आया भूकंप, 5.7 रही तीव्रता, जानिए कितना बड़ा है खतरा

Earthquake Today: देश में एक के बाद एक भूकंप के झटकों से दहशत का माहौल है। ताजा खबर यह है कि गुरुवार सुबह 10.30 बजे अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम सियांग में 5.7 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने यह जानकारी दी। इससे पहले गुरुवार सुबह पोर्ट ब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप में धरती कांपी थी। यहां भूकंप की तीव्रता 4.3 रही थी। जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, भूकंप के झटके गुरुवार तड़के लगभग 2.29 बजे महसूस किए गए। भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी।

बता दें, इससे एक दिन पहले भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे, जिसका केंद्र नेपाल था। वहां 6 लोगों की मौत हुई। भारत में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड, बिहार, जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में झटके महसूस हुए थे। तेज झटकों के बाद ऑफ्टर शॉक्स भी आए थे, जिनसे लोग डर गए थे और रात को ही घरों से बाहर आ गए थे। गनीमत रही कि भारत में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। नेपाल में बड़ी संख्या में कच्चे मकान गिरने की सूचना थी, जिसके बाद राहत तथा बचाव कार्य में सेना को लगाया गया था।

- Install Android App -

बार-बार आ रहे भूकंप के झटके, बड़े खतरे की आहट तो नहीं

भारत में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। वैज्ञानिकों की नजर में कम तीव्रता का भूकंप सामान्य है और धरती में हलचल के कारण ऐसे कई भूकंप रोज आते हैं, लेकिन हिमालय क्षेत्र में भूकंप बड़े खतरे की ओर इशारा करते हैं। वैज्ञानिकों ने बुधवार को कहा कि हिमालयी क्षेत्र में बड़े भूकंप की प्रबल आशंका है और इससे जान-माल का भारी नुकसान हो सकता है। वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के वरिष्ठ वैज्ञानिक अजय पॉल ने कहा कि हिमालय भारतीय और यूरेशियन प्लेटों के बीच टकराव के परिणामस्वरूप अस्तित्व में आया है।