jhankar
ब्रेकिंग
चेक बाउंस के मामलों में फरार दो अभियुक्त गिरफ्तार, सजा भुगतने के लिए जेल भेजे कांजी हाउस में गौवंश की बदहाल स्थिति को लेकर बजरंग दल ने किया नगर परिषद कार्यालय का घेराव भारतीय किसान संघ की जिला बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों पर विभागीय अधिकारियों से चर्चा अनंत चतुर्दशी पर हरदा में बदलेगी यातायात व्यवस्था, इन मार्गों से होगा वाहनों का डायवर्जन हंडिया : आस्था के द्वार पर गंदगी का अंबार, खेड़ापति मंदिर के सामने व्यवस्था बेअसर,,, खुशियों की दास्तां प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से चमका पलाश का भविष्य खाद्य सुरक्षा विभाग ने रहटगांव और हरदा में लिये खाद्य पदार्थों के नमूने उल्लासः एक अभिनव प्रयोग” के तहत ए.डी.आर. सेन्टर हरदा में द्वितीय वृहद् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 26 सि... हरदा के 23 हजार 437 उपभोक्ताओं को अगस्त माह में 20 लाख 92 हजार की छूट शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस

‘‘मुख्यमंत्री कप’’ के तहत खेल प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन

मकड़ाई समाचार हरदा। खेल और युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में ‘‘मुख्यमंत्री कप’’ का आयोजन चार चरणों में ब्लॉक, जिला, संभाग एवं राज्य स्तर पर किया जाएगा। जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी हरदा ने बताया कि ब्लॉक स्तर से चयनित खिलाड़ियों को ही जिला, संभाग व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सम्मिलित किया जावेगा। उन्होने बताया कि माह नवम्बर, दिसम्बर 2022 में ब्लॉक एवं जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी, इसके लिये तिथि की सूचना पृथक से दी जावेगी।

- Install Android App -

उन्होने बताया कि मुख्यमंत्री कप में कबड्डी, खो-खो, व्हॉलीवाल, फुटबॉल, एथलेटिक्स के तहत बालक वर्ग में 100 मी, 200 मी, 400 मी. 1000 मी., लॉग जम्प, हाई जम्प, शॉटपुट 5 कि.ग्रा. जेवलिन 700 ग्राम तथा बालिका वर्ग में 100 मी, 200 मी, 400 मी. 1000 मी., लॉग जम्प, हाई जम्प, शॉटपुट 3 कि.ग्रा. जेवलिन 500 ग्राम का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा कुष्ती बालक वर्ग में 42 कि.ग्रा., 46 कि.ग्रा, 50 कि.ग्रा., 54 कि.ग्रा., 58 कि.ग्रा., 63 कि.ग्रा., 69 कि.ग्रा., 76 कि.ग्रा. से अधिक तथा बालिका वर्ग में 38 कि.ग्रा., 40 कि.ग्रा, 43 कि.ग्रा., 46 कि.ग्रा., 49 कि.ग्रा., 52 कि.ग्रा., 56 कि.ग्रा., 60 कि.ग्रा. से अधिक की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होने बताया कि एक खिलाड़ी एक प्रतियोगिता में ही भाग ले सकेगा। प्रतियोगिता में 18 वर्ष से कम आयु समूह के बालक एवं बालिका खिलाड़ी सम्मिलित होंगे। इसके लिये आयु की गणना 31 दिसम्बर 2022 से की जावेगी। पंजीयन फार्म में दस्तावेज के रूप में पासपोर्ट फोटो, जन्म प्रमाण पत्र, म.प्र. का मूल निवास प्रमाण पत्र लगाना अनिवार्य होगा। प्रतियोगिता के संबंध में अधिक जानकारी के लिये जिला खेल और युवा कल्याण विभाग नेहरू स्टेडियम हरदा, ब्लॉक युवा समन्वयक से सम्पर्क किया जा सकता है।