jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जिले की ताज़ा अपडेट मकड़ाई एक्सप्रेस के साथ 🇮🇳 13 जुलाई 2026 - मध्य प्रदेश की ताज़ा मुख्य खबरें MP-TOP20 🇮🇳 13 जुलाई 2026 - भारत की ताज़ा मुख्य खबरें INDIA-TOP20 🌍 13 जुलाई 2026, सोमवार को पढि़ए विदेश की मुख्य खबरों की झलकिया इंदौर: MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी पर धोखाधड़ी का केस, जमीन कब्जे और धमकी का ... बिलासपुर: क्रिप्टो के नाम पर 4 लाख की ठगी,18 महीने में रकम दोगुनी का झांसा देकर बुजुर्ग महिला को लगा... सिराली: 4 साल से लटकी 100 मीटर की सीसी रोड, आदिवासी मोहल्ले में बारिश बनी आफत, कीचड़ से होकर स्कूल ज... पदोन्नति प्रक्रिया को मिली रफ्तार, आरक्षकों को प्रधान आरक्षक पद पर मिली पदोन्नति 📅 13 जुलाई 2026, सोमवार का पंचांग और राशिफल हरदा : भीषण अग्निकांड: दो भैंस, एक गाय और बछिया जिंदा जलीं, लाखों का नुकसान

शिल्पा हत्याकांड मामला: 8 दिन बाद भी खाकी के हाथ खाली, पुलिस के लिए चुनौती बना हत्यारा, आरोपी के दो दोस्त हिरासत में

मकड़ाई समाचार जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर के मेखला रिसोर्ट में युवती शिल्पा हत्याकांड मामले में पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं। आरोपी अभिजीत पाटीदार को पकड़ने के लिए पुलिस गुजरात गई थी, जहां से खाली हाथ लौटना पड़ा है। पुलिस को आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस के लिए हत्यारे की तलाश चुनौती बन गई है।

पुलिस की टीम गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार और मध्यप्रदेश के अलग-अलग जिलों में तलाश के लिए पहुंची थी। इस मामले में बिहार के दो लोग जितेन्द्र और सुमित को हिरासत में लिया गया है। बिहार में जितेंद्र कुमार रेस्टारेंट चलाता है। एक महीने तक बिहार में आरोपी अभिजीत पाटीदार रुका था। जितेन्द्र के होटल में खाना खाने जाया करता था। यहीं से आरोपी की पहचान जितेंद्र से हुई थी।

पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। कुछ अहम सुराग हाथ लगने की उम्मीद है। आरोपी अभिजीत पाटीदार की आईडी में गुजरात का पता लिखा है। मृतका के जान पहचान वालों से भी पूछताछ की जा रही है। आरोपी अभिजीत लागातार अपना लोकेशन बदल रहा है। जिससे वो पुलिस की पकड़ से दूर है।

- Install Android App -

आरोपी अभिजीत पाटीदार के खिलाफ जबलपुर के कोतवाली थाने में एक महीने पहले धारा 420, 406 के तहत एक ठगी का मामला भी दर्ज है। कोतवाली थाना प्रभारी अनिल गुप्ता ने बताया कि अभिजीत पाटीदार पर व्यापारी मनीष चिमनानी ने 8 लाख से ज्यादा की ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसकी जांच अभी जारी है।

बता दें कि जबलपुर जिले के तिलवारा स्थित मेखला रिसॉर्ट के कमरा नंबर-5 में 8 नवंबर को संदिग्ध हालत में शिल्पा की लाश मिली है। दो दिन पहले होटल में ठहरने के लिए युवक-युवती पहुंचे थे। आरोपी अभिजीत पाटीदार ने उसकी हत्या की थी। लाइव वीडियो बनाकर हत्या की वजह बेवफाई करने बताया था।

आरोपी अभिजीत पाटीदार ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि उसका तेल और शक्कर का पटना में कारोबार है। पटना में उसका श्रीराम ट्रेडर्स के नाम से बिजनेस चल रहा है। जिसमें सियाराम रेस्टोरेंट का जितेंद्र कुमार भी उसके पार्टनर है। युवती शिल्पा का उसके और उसके पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध था।

अभिजीत पाटीदार का कहना था कि शिल्पा उसके पार्टनर से 15 लाख रूपए लेकर फरार हो गई थी। जिसके बाद उसके पार्टनर जितेंद्र ने शिल्पा को मारने के लिए कहा। उसी के कहने पर उसने शिल्पा की हत्या कर दी। अभिजीत पाटीदार कहना है कि मुझे अकेले फंसाने की कोशिश की जा रही है। इसमें उसका पार्टनर भी जिम्मेदार है।