jhankar
ब्रेकिंग
19 अगस्त 2026: MP में मानसून सक्रिय  हरदा-देवास-बैतूल-खंडवा में हल्की से मध्यम बारिश के आसार श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निकलेगी विशाल शोभायात्रा, बाबरी घाट से होगी शुरुआत फौती नामांतरण में गलत जानकारी पड़ी भारी, एसडीएम ने तहसीलदार का आदेश पलटा हंडिया : मोबाइल टावरों से AC के कंप्रेसर, कॉइल और कॉपर पाइप चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,,, किसान संघ की बैठक में 1100 पौधे लगाने का निर्णय, बीमा व मूंग भुगतान की उठी मांग नेशनल लोक अदालत 12 सितम्बर को बिजली चोरी एवं अनियमितताओं के प्रकरण में होंगे समझौते उपभोक्ताओं से ... बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत किशोरी बालिकाओं ने किया एक्सपोजर विजिट ब्लॉक स्तरीय बेडमिंटन प्रतियोगिता में 150 खिलाड़ियों ने किया खेल प्रतिभा का प्रदर्शन दूध विक्रेताओं ने हड़ताल से किया किनारा, एसपी से सुरक्षा की मांग फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये इनाम घोषित

असम-मेघालय सीमा पर, पुलिस और ग्रामीणो में भड़की हिंसा,, गोलीबारी में 6 लोगो की मौत

मकड़ाई समाचार मेघालय। मंगलवार को असम मेघालय से सटे एक गांव मुक्रोह में हुई गोलीबारी में 6 लोगो की मौत हो गई। जिसमें एक असमिया वनरक्षक और 5 ग्रामीण है। मामले में मुख्यमंत्री संगमा ने कहा कि असम की गोलीबारी में 6 लोगो की मौत हुई है इनमे 5 मेघालय और 1 असम का वनरक्षक अधिकारी है। प्रेस वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने राज्य से लकड़ी ले जा रहे वाहन का पीछा करने के दौरान गोलीबारी हुई इसके बाद वहां पर हिंसा भडक उठी वहीं ग्रामीणों नेे वाहन को हिरासत में लिया जाना सुुना तो वे भड़क उठे।
इस बीच मेघालय के सात जिलों – वेस्ट जंटिया हिल्स, ईस्ट जंटिया हिल्स, ईस्ट खासी हिल्स, ईस्टर्न वेस्ट खासी हिल्स, वेस्ट खासी हिल्स, साउथ वेस्ट खासी हिल्स और री भोई में 48 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, “राज्य सरकार इस घटना की कड़ी निंदा करती है जिसमें असम पुलिस और असम फॉरेस्ट गार्ड ने मेघालय में प्रवेश किया और अकारण गोलीबारी की।

- Install Android App -

मेघालय सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाएगी कि न्याय हो और इस अमानवीय कृत्य के लिए जिम्मेदार सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। संगमा ने यह भी घोषणा की कि चल रहे शिलॉन्ग चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल सहित सभी अधिकारी उत्सव रद्द कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मरने वालों के परिवारों को 5 लाख रुपये का मुआवजा स बीच असम के पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिले के पुलिस अधीक्षक इमदाद अली ने बताया कि अवैध लकड़ी ले जा रहे ट्रक के भागने की कोशिश करने पर वन रक्षकों ने उस पर गोलियां चलाईं। अली ने कहा कि हथियारों से लैस ग्रामीण पुलिस से ट्रक में सवार लोगों को छोड़ने की मांग कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस ने गोलियां चलाईं। अली ने कहा कि इस घटना में असम फॉरेस्ट गार्ड के अधिकारी बिद्यासिंह लेखटे की मौत हो गई। हालांकि, यह साफ नहीं हो पाया है कि अधिकारी की मौत कैसे हुई। सोशल मीडिया पर वीडियो में ग्रामीणों को असम के अधिकारियों की ओर मार्च करते हुए दिखाया गया है। कुछ सेकंड बाद, पुलिस ने गोलियां चलाईं और ग्रामीण भागने लगे।