ब्रेकिंग
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 9 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे। खरगोन मे खुले आम गौवंश का वध, लोगो ने बंद का किया ऐलान!  पुलिस ने 7 आरोपियो को गिरफ्तार कर भेजा जेल पुलिस पर स्कॉर्पियो चढ़ाने की हरकत करने वाला 4 साथियो के साथ गिरफ्तार! आरोपी हिस्ट्रीशीटर है पूर्व मे... सराहनीय पहल: नशा मुक्त हो गांव हमारा: अवैध शराब की बिक्री रोकने नारी शक्ति हाथों में तख्तियां लेकर उ... टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना में मिलेगा 1 लाख रूपये तक का ऋण स्‍मार्ट मीटर उपभोक्‍ताओं को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खपत के आधार पर दिन के टैरिफ में 20 प्रतिशत क... देशभर में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण के मामले धीरे-धीरे बढ़ने लगे हैं। शनिवार को कई राज्यों में एक... गाजा मे  Parle G का बिस्किट बिका 2300 रूपये में, एक पिता ने बेटी की भूख मिटाने के लिए पारले जी 2300 ... हरदा: नदियों के उदगमों को संरक्षित करें, इनमें होती है भरपूर ऊर्जा: मंत्री प्रहलाद पटेल हरदा: खनिज के अवैध परिवहन में शामिल 3 डम्पर जप्त

शादी के फेरे लगने से पहले दूसरा दूल्हा बनकर आ गया, रात भर फिल्मी स्टाइल में चली गोलियां, एक की मौत

भागलपुर: बिहार के भागलपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हर कोई हैरान है कि आखिर ये कैसे हो गया। सभी के जुबान पर एक ही सवाल है। भागलपुर के रंगरा सहायक थाना क्षेत्र एक गांव में शादी से पहले दुल्हा ही बदल दिया गया। ये घटना सहोरा गांव की बताई जा रही है। जहां पर कैलाश यादव की बेटी की शादी होने वाली थी लेकिन शादी में गजब बवाल हो गया। अब बवाल हो भी ना क्यों, जिस लड़के से शादी होने वाली थी वो लड़का शादी के मंडप तक पहुंचा ही नहीं। फिर क्या शादी में जमकर मारपीट हुआ।

शादी में हुआ खुनी खेल

इस विवाद में दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान गोली भी चली। वहीं गोली लगाने से दुल्हन के एक रिश्तेदार की मौके पर मौत हो गई। इसके बाद बाराती बिना दुल्हन लिए घर अपने लौट गए। शादी में खुनी खेल होने के कारण पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

- Install Android App -

मंडप में दूल्हा बदल गया

पुलिस ने जानकारी दिया कि ये मामला सहोरा गांव की है। जहां पर कैलाश यादव की पुत्री अंजली की शादी थी लेकिन शादी से ठीक कुछ देर पहले दूल्हा बदलने को लेकर विवाद शुरू हो गया। परिजनों के मुताबिक, राजू की चचेरी बहन अंजलि की शादी खगड़िया जिले के बन्देहरा गांव में तय हुई थी। तय समय और दिन के मुताबिक मंगलवार को बारात तो पहुंची, लेकिन लड़की पक्ष ने दूल्हा बदलने का आरोप लगाया। लड़की पक्ष ने आरोप लगाया कि जिस लड़के से शादी तय हुई थी, दूल्हा बना वह शख्स नहीं है।

दुल्हन का रिश्तेदार मारा गया

इस बात को लेकर दोनों पक्ष में विवाद शुरु हो गया और नौबत मारपीट तक पहुंच गई। इसके बाद आरोप है कि दोनो पक्षों की ओर से लाठी डंडे चले। इस बीच किसी ने गोलीबारी कर शुरू कर दी। गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई, जिसकी पहचान राजू यादव के रूप में की गई। मृतक दुल्हन का रिश्तेदार बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।