jhankar
ब्रेकिंग
बेटी ने 2 दशक पहले कुआं खोदकर बाबुल को दिया था जलस्रोत का उपहार ! हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी में 36 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, जानिए फसलों के ताजा भाव धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी

युवक-युवती ने की लवमैरिज, शादी के 26वें दिन पति ने किया पत्नी का कत्ल, लाश ने उगला हत्या का राज…

आरोपी ने पुलिस को बताया उसने पत्नी का मर्डर कर दिया है और उसकी लाश को पुष्कर घाटी में फेंक दिया

CRIME NEWS: एक दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शख्स ने शादी के 26वें दिन ही अपनी पत्नी को चाकू से गोदकर बेरअहमी से मौत के घाट उतार दिया। हालांकि, आरोपी ने लाश को ठिकाने की कोशिश की लेकिन उसके मंसूबों पर पानी फिर गया। वारदात के कुछ देर बाद ही पुलिस ने हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी मुकेश केसवानी ने 29 अक्टूबर को जेनिफर से लव मैरिज की थी।

वहीं घटना के बाद पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि, शादी के बाद से ही पति-पत्नी घर से बहुत कम बाहर निकलते थे और ज्यादा किसी से बातचीत भी नहीं करते थे। बुधवार को दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। दोनों की तेज आवाजें बाहर तक सुनाई दे रही थी। लेकिन कुछ देर बाद आवाजें आना बंद हो गई। लोगों ने रोज होने वाले झगड़े की वजह से इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया।

- Install Android App -

इतना ही नहीं मोहल्ले में रहने वाले लोगों ने पुलिस को ये भी बताया कि, झगड़े के कुछ देर बाद मुकेश घर बाहर निकला था और करीब 20 मिनट बाद लौट आया। इसके कुछ देर बाद वो बड़ा सा बोरा लेकर घर से निकला और अपने स्कूटर पर बोरे को रख दिया। लेकिन जल्दबाजी में बोरा नीचे गिरने से फट गया। जिसमें जेनिफर के हाथ और बाल बाहर आ गए। जिसे देखकर पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। मुकेश ने पुलिस को बताया उसने पत्नी का मर्डर कर दिया है और उसकी लाश को पुष्कर घाटी में फेंक दिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

अजमेर पुलिस का कहना है कि बुधवार सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। दोनों जोर-जोर से एक दूसरे पर चिल्ला रहे थे और जेनिफर अपने माता-पिता को सबकुछ बता देने की धमकी दे रही थी। इस बीच बहस इतनी बढ़ गई कि मुकेश ने अपना आपा खो दिया और उसने घर में रखे चाकू से जेनिफर पर ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। जेनिफर के शरीर पर जख्मों के गहरे निशान पाए गए। इस मामले पर पुलिस महानिरीक्षक रुपिंदर सिंह ने बताया कि शव को देखकर ऐसा लग रहा है कि आरोपी अपनी पत्नी के शरीर को पूरी तरह से क्षत-विक्षत करना चाहते था।

जेनिफर के भाई ने मुकेश के खिलाफ दहेज और हत्या का मामला दर्ज कराया है। अपनी शिकायत में उसने लिखा कि मुकेश उसकी बहन को दहेज के लिए तंग करता था। राजस्थान की अजमेर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मुकेश के माता-पिता भी इस शादी के लिए तैयार नहीं थे। लेकिन फिर भी मुकेश और जेनिफर ने शादी की और अलग रह रहे थे।