jhankar
ब्रेकिंग
दिवाली के मद्देनजर प्रशासन सख्त, घनी आबादी में अवैध पटाखा भंडारण पकड़ा हरदा में युवाओं को मिला सुरक्षा का पाठ! पुलिस अधीक्षक शशांक ने विद्यार्थियों को किया जागरूक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के तहत अनुबंधित वाहनों... डीजल 93.90 से बढ़कर 99.64 रु. प्रति लीटर  मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के परिवहनकर्ताओं को बड़ी राहत मांदला नदी में डूबने से युवक की मृत्यु, परिजनों को ₹4 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत कलेक्टर ने एसडीएम और तहसीलदारों को आवेदनों का तत्काल निराकरण करने के दिए निर्देश जनगणना 2027 के कार्यों की प्रगति की समीक्षा, बानापुरा में संचालित स्पा सेंटर की जांच और होटलों में कथित अवैध गतिविधियों पर रोक की मांग नर्मदा मंदिर पर पुलिस की अवैध पटाखा संग्रहण पर कार्रवाई

गोलगप्पे खा रही तीन बहनों को कार ने कुचला, एक की मौत, दो गंभीर

बताया जाता है कि नशे में धुत कार अनियंत्रित हो गई जिसकी वजह से यह हादसा हुआ

Noida News : नोएडा के सदरपुर सोम बाजार में नशे में धुत कार चालक ने गोलगप्पे खा रही तीन बहनों को कुचल दिया। हादसे में घायल सबसे छोटी बहन की हालत बहुत गंभीर बनी हुई थी। तीनों का इलाज चाइल्ड पीजीआई में चल रहा था। जिनमें से 6 वर्षीय बच्ची की मौत सोमवार सुबह हो गई। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर आरोपी युवक को भी हिरासत में ले लिया है।

- Install Android App -

यह घटना 27 नवंबर रविवार शाम को नोएडा के सेक्टर 39 थाना इलाके में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सदरपुर के खजूर कॉलोनी निवासी नरेंद्र कुमार की पत्नी पुष्पा तीन बेटियों 6 वर्षीय रिया, 15 वर्षीय अनु, और 18 वर्षीय अंकिता के साथ रविवार शाम को पैदल सोम बाजार गई थी। तीनों बच्चियां सोम बाजार में गोलगप्पे खा रही थीं, तभी शराब के नशे में धुत कार सवार ने तीनों बहनों को कुचल दिया। बच्चियों के पिता नरेंद्र रंगाई-पुताई का काम करते हैं। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और कार को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

पुलिस के मुताबिक सदरपुर में जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त स्विफ्ट डिजायर कार में चार युवक सवार थे। चारों युवक कार के अंदर शराब पी रहे थे। चारों कार से लगातार सदरपुर के आसपास घूम रहे थे। बताया जाता है कि नशे में धुत कार अनियंत्रित हो गई जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। प्राथमिक जांच में पता चला कि कार दिल्ली के उदयपाल के नाम पर पंजीकृत है और हादसे के वक्त अमित नाम का युवक इसे चला रहा था।