jhankar
ब्रेकिंग
9 मई 2026 को मध्यप्रदेश की ( TOP TEN) 10 खास खबरें – एक नजर में मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल का भाव आज मध्य प्रदेश में सोना-चांदी का ताजा भाव आज की मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें -Makdai express 24 9 मई 2026: मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, हरदा में पारा 41°C तक पहुंचा सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश: 25 मई से शुरू हो रहा है नौतपा, 9 दिन भीषण गर्मी के आसार Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 09 मई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे बीएड, डीएलएड सहित विभिन्न शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों की प्रवेश तिथियां की जारी लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए प्रदेश में 9 मई को नेशनल लोक अदालत वर्ष 2026 की द्वितीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन 9 मई को होगा

सिविल अस्पताल खातेगांव में दिव्यांगों के यूडीआइडी कार्ड बनाने के लिए आयोजित हुआ शिविर

शिविर में 496 व्यक्तियों ने कराया पंजीयन

———-
अनिल उपाध्याय
खातेगांव

- Install Android App -

डीएम देवास श्री ऋषव गुप्ता, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रकाश चौहान ,एडीएम श्री महेंद्र कबजे, के निर्देशन एवं मार्गदर्शन शुक्रवार को शासकीय सिविल अस्पताल खातेगांव में दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। खातेगांव शिविर में कुल 496 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें से 48 आवेदन मेडिकल बोर्ड द्वारा रिजेक्ट किए गए। चिकित्सकीय जॉचकर पात्र 360 हितग्राहियों को यूडीआइडी कार्ड दिए जा जाएंगे। 44 आवेदन को जिला हॉस्पिटल के लिए रेफ़र किया गया हे।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत खातेगांव श्रीमती अंकिता अलावा ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजित दिव्यांग शिविर में अस्थि बाधित कुल पंजीयन 294 जनरेट 265 रेफर नहीं, रिजेक्ट 30, दृष्टिबाधित कुल पंजीयन 88 जनरेट53 रेफर 20 रिजेक्ट 15, श्रवण बाधित कुल पंजीयन 69 जनरेट 42 रेफर 24 रिजेक्ट 03 मानसिक पंजीयन 44, शिविर में कुल पंजीयन 496 जनरेट 360 रेफर 44 रिजेक्ट 48 पुराने प्रकरण 50 रहे।
शिविर में अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों के द्वारा यूडीआइडी कार्ड बनाये जा रहे है। शिविर में विधायक आशीष शर्मा तहसीलदार स्वाति तिवारी, बीएमओ अरविंद परमार ,चिकित्सक लेखराज आशुतोष व्यास, डॉक्टर शुभम तिवारी डॉ अजय मरमट अखिलेश खोजा, नारायण उपाध्याय
आशुतोष उपाध्याय दिलीप सिंह बारेला समग्र सामाजिक सुरक्षा विस्तार अधिकारी देवास प्रदीप दुबे बीपी जनपद पंचायत,
डॉ दीपक श्रीवास्तव नेत्र चिकित्सक,फेहमीदा कुरेशी, जगदीश नागर, श्रीमती ज्योति पटेल ,संदीप मेहता ,संजय प्रजापति, रोहित धाकड़ डॉक्टर शैलेंद्र प्रजापति, प्रदीप पाल जिला पुनर्वास केंद्र देवास, प्रदीप कुमरे P/0 जिला पुनर्वास केंद्र देवास पंचायत सचिव राजेश दुबे, इंद्रपाल जाणी, वीरेंद्र गुर्जर , नरेंद्र सबरवाल उपस्थिति थे।